फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी राशिफल: शुक्रवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिलेगा मान-सम्मान

Fri, 14 Feb 2020 05:51 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rashifal
Daily Horoscope, February 14: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
 

पढ़ें, चंद्र राशि पर आधारित 14 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन प्यार और समभाव का दिन है। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके दांपत्य जीवन में भी प्रेम की गंगा बहेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगे और आपका भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन वह आपको सुख देगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आज का दिन प्रेम जीवन को लेकर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका प्रिय आपको प्रपोज कर सकता है और कोई अच्छा सा गिफ्ट भी दे सकता है। आपके खर्चे काफी रहेंगे लेकिन आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा होगा और इनकम में वृद्धि होगी। भाग्य प्रबल रहेगा। काम के सिलसिले में आज बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे और परिवार का माहौल भी आपके साथ रहेगा। आप सफलता अर्जित करेंगे और मेहनत भी खूब करेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आपका मन आज प्यार के बारे में ही सोचेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो आज उनसे अपने मन की बात जरूर कहें। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में भी आज सुख भरे पल बिताएंगे और आपकी बात आपके जीवन साथी को अच्छे से समझ आएगी जिससे आपके बीच का रिश्ता बढ़िया बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आपका दिन बढ़िया जाएगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और परिवार का माहौल भी आपको मदद करेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने का विचार करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आप आज के समय को परिवार वालों के साथ बिताना काफी पसंद करेंगे। आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी और जीवन साथी आपसे अपने मन की बातें करेगा और आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी खुशनुमा यात्रा पर जाने की सौगात मिलेगी और उनका प्रिय उनसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। आपका स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा और परिवार में खुशहाली रहेगी। आप अपनी नौकरी में अच्छा काम करेंगे और आपको आपके अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आज के दिन आप किसी यात्रा पर जाने के बारे में सोचेंगे। यह यात्रा आपके लिए बड़ी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इससे कई नए रास्ते दिखाई देंगे और आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन आप अपने जीवन साथी से अपनी बातों को ठीक से करें तो शायद वह समझ जाएं। परिवार का माहौल उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको मिले जुले नतीजे मिलेंगे इसलिए अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • कन्या राशि के लोगों को आज इनकम बढ़ने से काफी खुशी होगी। आपका मन भी प्रसन्न होगा और आप घर परिवार के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में काफी लोगों का आना जाना लगा रहेगा। कोई रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। घर में कोई अच्छा काम हो सकता है। किसी बड़ी पूजा की तैयारी हो सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन आप नौकरी से संतुष्ट नहीं होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज बहुत ही ज्यादा प्रेम का अनुभव होगा। जीवनसाथी काफी भावुक होगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आप के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपका मन मजबूत होगा। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम देंगे। परिवार का माहौल आपके काम में आपकी सहायता करेगा लेकिन आप अपने काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार के छोटों का साथ आपको मिलेगा। आपके मित्र भी आपके काम आएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन धीरे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपके लिए आज का दिन संभल कर चलने का दिन है। आप के खर्चे बहुत रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर हो सकता है। शिक्षा के मामले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपको बाहर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार में आपका कद बढ़ेगा। काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत काफी कामयाब होगी। आप अपने मित्रों से सच्ची दोस्ती का लाभ उठाएंगे। घर परिवार में लोगों का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • धनु राशि के लोगों के लिए आज इनकम बढ़ने से हर्ष होगा। परिवार में खुशियां आएंगी और अपने घर की देखरेख करेंगे। कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। आपको संपत्ति से लाभ होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन उनका जीवनसाथी गहरी बात करेगा ।उसको सोचने समझने में समय लगेगा और थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। वह आपके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करेगा। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आज का दिन काम को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और इसलिए आपकी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाएगी आपके बाॅस से आपको कुछ कड़े शब्द सुनने को मिल सकते हैं इसलिए उन्हें दिमाग पर ना लगाएं और अच्छा काम करें। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार की किसी सच्ची बात को लेकर आप दोनों के बीच टकराव हो सकता है। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपके लिए आज का दिन कुछ नई चुनौतियां और कुछ नई उम्मीदें लेकर आएगा। आपके कठिन परिश्रम से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का साथ होने से इनकम में वृद्धि होगी और आपको काफी खुशी मिलेगी। आपका मन मस्तिष्क मजबूत होगा जिससे कामों को सही तरीके से अंजाम देंगे। नौकरी में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार भी मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए आशान्वित रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है क्योंकि आप आज भावनाओं के भंवर में फंसे महसूस करेंगे। दूसरों को प्रेम और स्नेह देना चाहेंगे लेकिन अंदर से खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा और लोगों का सपोर्ट ना मिलने से आप थोड़ा उदास हो सकते हैं। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा और आपका जीवन साथी भी आपसे खुश रहेगा। प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें