rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत हैं। आपकी बुद्धि हर छोटे बड़े खतरे को भांप लेती है, इसलिए आज अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वो आपको परेशान करने का कोई बहाना ढूँढ सकते हैं, लेकिन कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आज आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मसलों में भी आज का दिन आपको लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपके खर्चे जरूर बढ़ेगे, लेकिन आप अपने सुख में उन सभी पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। निजी जीवन सदा खुशियों से भरा रहेगा और काम की स्थितियां भी पहले के मुकाबले काफी सुदृढ़ होंगी।