फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अप्रैल राशिफल: सोमवार को सूर्य के गोचर से इन छह राशि वालों की पलटेगी किस्मत

Mon, 13 Apr 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 13, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 13 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रह सकते हैं। आपके अपने लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत भी खराब रह सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर परिवार में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है क्योंकि मानसिक रूप से आप तनाव मुक्त होने का प्रयास तो करेंगे लेकिन स्थिति आपको बाहर निकलने नहीं देंगी लेकिन शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। बेवजह की चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्यार के अवसर मिलेंगे और परिवार का माहौल भी शांति प्रदान करेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन पर अपना पूरा ध्यान देंगे और जीवन साथी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। कभी प्रिय खुश होगा तो कभी नाराज़। व्यापार के सिलसिले में लाभ के योग बनेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कई काम बन जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी रखने का है क्योंकि आप मानसिक तौर पर भी थोड़े कमजोर महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी कुछ थकावट आपको महसूस होगी, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन काफी सुख कारी रहेगा।व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है और कुछ लोगों को कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपनी संतान पर ध्यान देंगे। यदि आप विद्यार्थियों की शिक्षा को महत्व देंगे लेकिन आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे दिक्कतें आएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन ठीक रहेगा लेकिन जीवन साथी बीमार हो सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार के लिए दिन नाजुक है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत भी बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन में झड़प होने की संभावना बनेगी लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में गर्मी बनी रहेगी। व्यापार धन प्रदायक रहेगा और वृद्धि को प्राप्त होगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक है लेकिन यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है, समस्या हो सकती है, इसलिए यात्रा को टाल दें। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जानबूझकर भी कुछ खर्चे करेंगे, जो आपको सुख देंगे। नौकरी में मेहनत करने का फल मिलेगा। व्यापार के लिए हद से भी दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज थोड़ा सब्र से काम लेना होगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर जीवन ऊर्जा काफी होगी, जिससे कामों में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा पर जाने से समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने बारे में काफी सोचेंगे। ध्यान अथवा योग करेंगे और खुद की सेहत पर पूरा फोकस रहेगा, इससे सेहत में सुधार भी होगा और कुछ नए कामों में हाथ डालेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए भी दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। झगड़े की संभावना हो सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव हावी रहेगा तथा मन में किसी बात को लेकर गुस्सा और बेचैनी दोनों हो सकती हैं, इससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। प्रेम जीवन जीने वालों को सुख और प्रेम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। संपत्ति क्रय करने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त तरीके से बढ़ोतरी होगी, जो आपको बहुत खुशी देगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव जरूर देखने को मिल सकता है। परिवार का माहौल प्रेम पूर्ण रहेगा। सब एक दूसरे से मिलजुल कर रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने काम पर पूरा फोकस रखेंगे लेकिन ऐसा नहीं है कि आप अपने परिवार को छोड़ेंगे, बल्कि उन पर भी पूरा ध्यान बनाए रखेंगे, इससे सामंजस्य रहेगा और आपको खुशी होगी। घर परिवार पर भी ध्यान देंगे। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आने से स्थितियां बढ़िया बनेंगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें