फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 13 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 13 Apr 2020 07:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 13 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी आपसे घर के किसी सदस्य की शिकायत कर सकता है। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। लेकिन प्रियतम से मिलने की तड़प बढ़ेगी। वहीं दांपत्य जीवन में प्यार के अवसर मिलेंगे और परिवार का माहौल भी शांति प्रदान करेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन पर अपना पूरा ध्यान देंगे और जीवन साथी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। कभी प्रिय खुश होगा तो कभी नाराज़
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी से नाराजगी रिश्ते में कड़वाहट घोलेगी। लेकिन जल्द ही रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन काफी सुख कारी रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है, आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन में झड़प होने की संभावना है। रिश्ते में किसी तीसरे के आने से बाद बिगड़ सकती है। लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज थोड़ा सब्र से काम लेना होगा। खासकर आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता होगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज जीवनसाथी पर अधिक प्रेम उमड़ेगा। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। झगड़े की संभावना हो सकती है। प्रियतम का मूड आज आपकी वजह से खराब रह सकता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी के करियर की चिंता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को सुख और प्रेम की प्राप्ति होगी। लेकिन मिलना संभव नहीं हो पाएगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। साथी के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव जरूर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपकी हर जरुरत को पूरी करेगा। उनके सहयोग पाकर आप धन्य होंगे। वहीं प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। खासकर साथी से नाराजगी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें