फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 November 2020: पांच राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा फायदे वाला, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 12 Nov 2020 10:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
आज 12 नवंबर,गुरुवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंंद्रमा कन्या राशि में है जिस वजह से शुभ योग बना हुआ है।  दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपका स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक मसाले वाले भोजन से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए अपने भोजन पर ध्यान रखें। माध्यम अनुकूलता रहेगी। फिर भी परिणामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकती है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपके काम का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और बिजनेस में लंबे संपर्कों का लाभ आज मिलेगा। कहीं से गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी देगा। कुछ हल्की चुनौतियां भी होंगी, तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है, उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हुआ कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में लोगों का आना जाना रहेगा, जिससे घर में खुशी रहेगी और उत्साह बढ़ेगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज घरेलू जीवन पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और अपने परिवार की जरूरतों को समझेंगे। आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेरी मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलने में परिश्रम करना भी आवश्यक होगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सेहत के मामले में  आज आप कमजोर रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज बहुत मेहनत करेंगे और उस मेहनत से आपको खुशी भी होगी। त्योहार के मौसम में सुख सुविधाओं पर खर्च करने में दिन बीतेगा। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी। फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी बेहतर है, लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में है। उन्हें आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और आपके प्रिय का गर्म स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलने की दिशा में कोई नई सूचना मिल सकती है। हालांकि आज आपको अपने काम से संतुष्टि महसूस होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आलस को त्याग कर आगे बढ़ने का समय है। अपने रुके हुए कामों पर ध्यान दें। इससे आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आप की दखलअंदाजी आवश्यक होगी क्योंकि परिवर्तन थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और व्यापार से अच्छा मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी और आपका दिन अच्छे से बीतेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन अनुकूल नहीं है। थोड़ा संभल कर रहें। शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट आ सकती हैं, लेकिन विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। फिर भी किसी से बेवजह लड़ाई मोल ना लें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान से सुख मिलेगा और दांपत्य जीवन में भी खुशियों का मेला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको आज ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। काम से ध्यान हटा, तो आपको दिक्कतें पेश आ सकती हैं। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना बनेगी। आज आपको कोई रुका हुआ इन्सेंटिव मिल सकता है।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इससे आप अपने बिजनेस में अप्लाई कर के लाभ उठाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं और खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। आपको परिवार के बुजुर्गों को साथ मिलेगा और उनके आशीर्वाद से आप के काम बनेंगे। परिवार मे थोड़ा-थोड़ा तनाव बनेगा। दांपत्य जीवन की बात है उसमें कुछ कमियां रहेंगी क्योंकि आपसी समझ की कमी से दिक्कतें बढ़ेंगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में  है उनके लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको अच्छे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। आज भी आपको बहुत स्नेह देंगे।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा और पैसों की आवक भी होगी। खाने पीने पर ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाये किसी से भी झगड़ा ना करें। खासतौर से अपने जीवनसाथी से क्योंकि ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि आप अपने गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज अपने पिया के लिए कोई बेहद खूबसूरत गिफ्ट लेकर आएंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी मेहनत सफल होगी और अपने काम में आप का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा, जिससे बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से आपको थोड़ी परेशानी  होगी, लेकिन जल्द ही आप उससे निजात पा लेंगे और आपको कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। आप अपने घर के छोटों की आर्थिक मदद भी करेंगे और बड़े जनों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि जीवन साथी कुछ क्रोधित हो सकता है, जो लोग प्रेम जीवन में हैं। उनके लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन वह अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास अवश्य करें क्योंकि आपका प्रिया यही चाहता है कि आप उन्हें मनाएं।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज किसी लंबी ट्रेवलिंग का योग बनेगा। यह यात्रा आपके लिए बड़े काम की साबित होगी। आपको भाग्य का साथ  मिलेगा, जिससे कार्य बनेंगे। किसी रसूखदार आदमी से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम में आपकी मदद करेगा। इनकम बढ़ेगी। जिससे आप खुश होंगे। दूसरी और खर्चे भी अधिक होंगे, इसलिए उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार का वातावरण भी बेहतर बनेगा। हालांकि प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आप की कुछ पुरानी बातों को जान कर दुखी हो सकता है। कोशिश करें कि उन्हें मना सकें।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक साथ कई सारे काम आप को अपनी पकड़ में लेंगे। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कई सारे काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें। नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। यदि सही तरीके से काम करेंगे, तो आज आपकी इनकम बढ़ सकती है और काम के स्थान पर ही आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज सुकून मिलेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे लम्हे बिताने का मौका मिलेगा और दिवाली के मौसम में एक दूसरे के लिए गिफ्ट भी लेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा, लेकिन काम को लेकर व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नहीं तो काम में दिक्कतें आ सकती हैं। केवल भाग्य के भरोसे बैठकर कामो को ना टालें। अपनी ओर से मेहनत करें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा समय रहने वाला है। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके प्रिय को सेहत से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें