फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का दिन इन सात राशियों के लिए होगा शुभ, बनेंगे रुके हुए काम

Thu, 30 Apr 2020 09:38 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 30, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 30 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी मां के लिए विशेष प्यार महसूस होगा। उनके आशीर्वाद से कामों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। आपकी नौकरी में स्थानांतरण के योग प्रबल हो रहे हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सफल रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताने में मजा आएगा। मन हल्का होगा, जीवन ऊर्जा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में आज आपको मतभेदों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। काम के सिलसिले में और अधिक ध्यान से काम करना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी। व्यर्थ की बातों में आकर किसी के खिलाफ उल्टा सीधा ना बोलें।  पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।  सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुकूलता रहेगी और सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कंपटीशन की तैयारी में मेहनत करें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बढ़िया बनेंगे और आपका रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा और ज्यादा अपेक्षाएं न रखते हुए अपना काम करना जारी रखना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से काफी खुश होंगे। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम देंगे। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ाने पर जोर देंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा रहेगा। आपका जीवन साथी आपसे खुश रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। सोशल मीडिया से कोई बढ़िया समाचार सुनने को मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है। आपको अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति इज्जत और समझदारी का भाव बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को अपने काम से कुछ निराशा होगी और नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कामों में सफलता मिलने से आपका आत्मबल बढ़ेगा और मन में हर्ष की भावना हिलोरें मारेगी। किसी से बेवजह का झगड़ा मोल ना लें। अपने काम से काम रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के तनाव को कम करने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में ज्यादा ध्यान लगाएंगे, इसलिए आपके दिलो-दिमाग में केवल काम ही काम छाया रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझना भी जरूरी होगा। प्रेम जीवन में आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। वे अपने शादीशुदा जीवन को इंजॉय करेंगे। परिवार में संबंधों में निकटता बढ़ाना आपके लिए जरूरी होगा। इस दिशा में प्रयास जरूर करें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपको सम्मान भी मिलेगा और आपके परिवार में आप की स्थिति मजबूत होगी। समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। घरेलू कार्य में भी मदद करेंगे। खुशियों का सिलसिला जारी रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी बात में दम रहेगा, जिससे आपका बॉस खुश रहेगा। पारिवारिक संतुष्टि का भाव देखकर आपका दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन वालों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सेहत के मामले में कुछ दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आप मानसिक रूप से खुद पर दबाव महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में जीवन बिताने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतें होंगी और आपका प्रिय काफी डिमांडिंग हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की आवक होगी, जिससे आपके जीवन में खुशी भी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भी अच्छा खासा मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार में सब लोग खुशी के वातावरण में रहेंगे और अच्छे भोजन का आनन्द लेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम और स्नेह की बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुपात में सही नतीजे मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके काम की तारीफ होगी और काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में भी रिश्ता मधुरता की ओर बढ़ेगा और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। जो किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज  कुछ निराशा हो सकती है और अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेवजह की यात्रा पर जाना आपके लिए हानिकारक रहेगा। मानसिक तौर पर आज किसी तनाव में समय गुजरेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज में आपकी स्थिति बढ़िया होगी। आप समाज सेवा के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि किसी प्रेम संबंध में है तो आज आपको कोई अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और आपको अपनी संतान से भी सुख मिलेगा। इनकम तो आपकी बढ़ेगी ही, साथ ही कुछ नए कामों से भी आमदनी बढ़ने की संभावना रहेगी लेकिन नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा ध्यान रखना होगा। काम को लेकर आपकी किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें