फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी का राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए धमाकेदार रहेगा साल का पहला दिन

Wed, 01 Jan 2020 11:48 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज पौष माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में स्थित है।
 

पढ़ें 1 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी जैसे आप का मनोबल भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाकर रखने से आपको लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ आपको मिल सकता है, हालांकि पिताजी से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भाई बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी मेहनत से भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए काम पर फोकस रखें। किसी से व्यर्थ ना उलझे दांपत्य जीवन में दिन ठीक-ठाक गुजरेगा। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं परिवार वालों से आपको अपने कार्यों में रुकावट महसूस होगी, लेकिन मानसिक तौर पर मजबूत होंगे, इसलिए स्थितियों से निकलने का प्रयास करना बेहतर रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
नए साल का पहला दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी यात्रा की प्लानिंग पहले से ही थी हो सकता है। आप आज यात्रा में रहे, लेकिन यात्रा आपको खुशी देगी। सुख साधनों पर खर्च करेंगे अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्यार के मामले में आज का दिन अंतरंग पलों के लिए बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे लेकिन दांपत्य जीवन सुख देगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके हक में रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। दोपहर तक स्थितियां काफी अनुकूल रहेंगे। उसके बाद आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। खर्चे भी भर सकते हैं। हालांकि प्रेम जीवन में आज सुख की प्राप्ति होगी और प्रियतम को साथ लेकर कोई मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई बड़े निर्णय की ओर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विचार मन में ला सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। हो सकता है ऑफिस से छुट्टी लें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए साल का पहला दिन बेहतरीन रहेगा, जो तनाव चला रहा था वह खत्म होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। उनके साथ आज के दिन को और भी बेहतर बनाने की दिशा में कुछ नया प्रयास करेंगे दांपत्य जीवन में भी सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र छुट्टी लेने का विचार बना सकते हैं। निजी प्रयासों से कार्य में सफलता मिलेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहतरीन दिनों में से एक होगा। दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा बदलाव आएगा और आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार का वातावरण आपको सुख देगा। भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। वाणी में कड़वाहट से बचें और कार्यक्षेत्र में काम पर फोकस बनाए रखें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मानसिक रूप से तनाव को आज अपने ऊपर हावी न होने दें। अगर ऐसा करेंगे तो पूरा दिन बेहतर जाएगा। आज आपका क्रिएटिव पक्ष सबके सामने आएगा। खुशनुमा यात्रा पर जाएंगे। खाने-पीने में आज कोई कोताही नहीं बरतें। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थितयां बेहतर रहेंगी। स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें और रक्तचाप की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी यात्रा पर लौट कर घर वापस आ सकते हैं। घर में सुकून मिलेगा हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। खर्चे भी थोड़े बड़े रहेंगे फिर भी आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाएंगे और परिवार वालों के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। आपकी बातों में आकर्षण होगा जो लोगों को आपका मुरीद बनाएगा और आपके कई काम बनेंगे व्यापार में लाभ होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चे तो काफी है लेकिन फिर भी आप खुशी ढूंढ लेंगे। अपने प्रिय से अच्छे तरीके से पेश आएं और आज के दिन को बेहतर बनाएं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और कार्यक्षेत्र की स्थिति आपको सुख देंगे। प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी राहत भरा रहेगा। जो खर्चे और मानसिक तनाव आपका चला रहा था उससे आपको मुक्ति मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियां काफी बेहतर हो जाएंगी। जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, उस काम में सफलता मिलेगी। अपने प्रिय जनों के साथ आज के दिन को सेलिब्रेट करेंगे। परिवार में खुशी रहेगी और दांपत्य जीवन में भी सुख मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
साल का पहला दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। खर्चों से थोड़े परेशान रहेंगे लेकिन ज्ञान प्राप्ति की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन के तनाव से मुक्ति मिलेगी और प्रेम जीवन में सुख भरे पल आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण कहने के लिए आपको प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें