फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 07 December 2020: वृषभ और मिथुन समेत चार राशि के लोगों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 07 Dec 2020 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन करेगा कि नौकरी बदल लेनी चाहिये। व्यापार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप आज  रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वरिष्ठ  की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आप खुशी से हर काम करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको मदद देगा, जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता का मार्ग बनेगा।  शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते बढ़िया बनेंगे। आपको अपने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कई कामों को करने का मन करेगा, जिससे मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। बहुप्रतीक्षित धन लाभ होने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो परेशान हो सकते हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, किसी वजह से आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपने उम्मीद ना की हो। इससे बचत भी होगी।  परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन, आप अपनी कार्यकुशलता के चलते उन्हें नियंत्रण में रखने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशी देने वाले वाला है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अनुकूलता देने वाला रहेगा। आज हर काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। यदि आप जॉब करते हैं तो आज आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन, संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे, जिससे आपको थोड़ी खुशी भी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है और अपने प्रिय से बात करने का और अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन, आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन मध्यम रख रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के छोटे लोगों का स्वास्थ्य चिंता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना ध्यान अपने काम और अपने साथ काम करने वालों पर भरोसा बनाए रखने से फायदा होगा।
 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आप को ध्यान पूर्वक काम करना पड़ेगा, तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय के लिए कुछ महत्वपूर्ण करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। अपने प्रिय का मूड बिगड़ने से आप भी थोड़े दुखी होंगे लेकिन, शाम तक आप उन्हें मना लेंगे और आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा नाजुक रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी कम होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी कोई अच्छी बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए मौके भी आपके हाथ लग सकते हैं, जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। आपके प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी आज प्रेम से भरा रहेगा। परिवार का माहौल भी आपको सुख देगा। आज आपको हर काम में सफलता मिल सकती है, इसलिए आज के दिन का पूरा फायदा उठाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा, जिससे कुछ काम बन जाएंगे और आपके जीवन में धन की आवक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। इससे आपके बीच की गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता खूबसूरत बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें