Today Horoscope in Hindi, 04 October, 2020
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। खुद का हौसला बढ़ेगा। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल होने से काम बनते चले जाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बहुत बढ़िया रहेगा। प्यार भरी बातों से एक दूसरे के दिल में जगह बना कर रखेंगे और इस दिन को इंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी रोमांटिक नजर आएंगे। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होती देख आपको कुछ चिंता होगी। इनकम भी ठीक होगी, फिर भी खर्चा पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में सुख रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े से बचें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज मनमाफिक नहीं होगा।
4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी होगी, जिस से उत्साह बढ़ेगा। मन में हर्ष की भावना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में भी काफी मजबूती दिखाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपका काफी समय बीत जाएगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को लेकर थोड़ा सावधान रहे, किसी भी बात का बतंगड़ ना बनाएं।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य काफी प्रबल होगा, जिससे आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और काम बनेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश नजर आएंगे और अपनी शादी की बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बेवजह की चिंताएं, आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। घर में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज तनाव देखने को मिल सकता है, लेकिन जीवन साथी अपनी तरफ से सभी जिम्मेदारी निभाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ निराश महसूस कर सकते हैं।
8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करवा सकते हैं। आपकी मजाकिया शैली लोगों को पसंद आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय के दिल में जगह बनाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।
9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में कुछ परेशानी महसूस करेंगे और एक दूसरे के बीच दूरी बढ़ सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। हल्के खर्चे भी होंगे और आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और आप अपनी संतान को लेकर भी काफी प्रसन्न हुए मन में हर्ष की भावना रखेगे। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं। वह आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपके प्रिय से बड़ी प्यारी मीठी बातें होंगी और एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन मान बहुत अच्छा है। गवर्नमेंट से कोई लाभ मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। सेहत मजबूत रहेगी।
11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझकर परिवार के लिए कुछ करने की सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिन मान अच्छा रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता के कामों में सफलता मिलेगी। कुछ बिगड़े हुए काम भी बनेंगे, जिससे हौसला बढ़ेगा। सेहत सही रहेगी। हल्के खर्चे होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज के दिन बहुत खुश रहेंगे।
12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों के साथ बहुत बातें होंगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा नाजुक है, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांस में रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव से भरा रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत बढ़िया है, इसका फायदा उठाएं।