फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 जून राशिफल: इन छह राशि वालों के लिए फलदायी होगा मंगलवार का दिन, धन-नौकरी में होगा फायदा

Tue, 02 Jun 2020 08:32 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
2 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, June 02, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप काफी चिंता मग्न रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आपकी उर्जा वापस लौट आएगी और खर्चों में कमी होगी तथा चिंताएं कम होंगी। काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे। परिवार में चला आ रहा तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में भी आकर्षण रहेगा। परिवार के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा। इनकम ठीक रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान कमजोर है।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा। परिवार वाले काम बढ़ाने में आपकी योगदान करेंगे या व्यापार करते हैं तो बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेशों से फायदा होगा। खर्चे अधिक रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के छोटो सदस्यों के साथ आप काफी समय बिताएंगे। अपने मित्रों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। इससे आज का दिन बढ़िया बीतेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। आज आप खुद को हल्का महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी। लेकिन आप सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। व्यापार में भी आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है।सेहत में गिरावट रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।  काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन उन्नति शील रहेगा। परिवार में कुछ समस्या रहेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे। परिवार में तनाव की बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करने से आपको व्यापार में लाभ होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहने से कम मेहनत में ही बहुत काम आप आसानी से निपटा लेंगे। काम के सिलसिले में नतीजे सुखद होंगे। आपको कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपका दिन आज काफी अच्छा रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घरेलू खर्च करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन सामान्य रहेगा कोई बड़ा डिसीजन ना लें।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में समय लगाएंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अपने अच्छे बर्ताव का आपको कई जगहों पर फायदा मिलेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। इससे आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे। काम में रुकावट आएगी और मन किसी भी काम में नहीं लगेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बिल्कुल उल्टी हो जाएंगी और आपका मानसिक तनाव भी छूमंतर हो जाएगा। आपके परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। खर्चों में तेजी बनी रहेगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार के छोटों के साथ प्यार भरा बर्ताव करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें