फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2026 के शुरुआत में होगी बुध-शुक्र की युति, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा धनलाभ

Wed, 26 Nov 2025 12:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2026 के शुरुआती महीनों में कई ग्रहों की युति बनने वाली है, जिसमें व्यापार के कारक ग्रह बुध और शुक्र ग्रह शामिल होंगे। जनवरी 2026 में ही बुध और शुक्र की युति मकर राशि में होगी।
विज्ञापन
1 of 4
astrology - फोटो : adobe stock
साल 2026 के शुरुआती महीनों में कई ग्रहों की युति बनने वाली है, जिसमें व्यापार के कारक ग्रह बुध और शुक्र ग्रह शामिल होंगे। जनवरी 2026 में ही बुध और शुक्र की युति मकर राशि में होगी। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, भोग-विलास और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है वहीं बुध ग्रह को व्यापार, वाणी, संचार, बुद्धि और त्वचा का कारक ग्रह माना जाता है। साल 2026 में बुध और शुक्र की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक चमक सकती है। धन-दौलल में अपार बढ़ोतरी के योग बनेंगे। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

Prediction 2026: कौन से ग्रह होंगे 2026 के राजा और मंत्री? ग्रहों की दशा से जानें देश-दुनिया पर इसका असर


 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए शुक्र और बुध की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी कुंडली में यह युति आपके कर्म भाव में बनेगा। करियर-कारोबार में तरक्की के योग हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। साल 2026 में आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने के मिलेगा।

साल 2026 में कैसी रहेगी शनि-राहु की चाल ? जानिए किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल 2026 में बुध और शुक्र के संयोग से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। यह युति आपकी कुंडली के भाग्य भाव में बनेगी। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप धर्म -कर्म में विश्वास बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के बेहतरीन मौके मिलेंगे। किसी नई तरह की डील फाइनल हो सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
साल 2026 में बुध और शुक्र की युति होना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह युति आपकी राशि से पहले पहले भाव में बनेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षमता में निखार आएगा। आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धन के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होगी। नए-नए तरह के अवसर आपको मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में मेल-मिलाप और प्यार बना रहेगा। जो लोग कारोबार से संबंधित है उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें