फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 2025: साल 2025 में गुरु-शनि की चाल में होगा बड़ा बदलाव, तीन राशि वालों को मिलेंगी लगातार अच्छी खबरें

Tue, 12 Nov 2024 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक साल 2025 में गुरु और शनि की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कुछ राशि  वालों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
1 of 4
साल 2025 में गुरु और शनि का राशि परिवर्तन होगा - फोटो : अमर उजाला
Shani Guru Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल 2025 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल 2025 में गुरु और शनि जैसे दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष में ग्रहों के गोचर या चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। साल 2025 के शुरुआत में ही देवताओं के गुरु शुभफल दाता देवगुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनिदेव गोचर करेंगे। शनि जहां एक राशि से दूसरी में गोचर करने में करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं तो वहीं गुरु एक वर्ष बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु- शनि के मीन और मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों पर बहुत शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन सी राशियों को इन दोनों ही ग्रहों के गोचर का सबसे अच्छा फल मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए गुरु-शनि का गोचर बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। ऐसे में शनि-गुरु की चाल में बदलाव बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में तो गुरु आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान होंगे। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है वहीं छठा भाव रोग और शत्रु का होता है। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी और परिवार के सदस्यों विशेषकर भाई-बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके शत्रुओं नाश होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत के आसार बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और जिम्मेदार मिल सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। साल 2025 में धन का संचय अच्छा होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं। ऐसे में साल 2025 तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। गुरु और शनि का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी साबित होगा। साल 2025 में शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान और गुरु दसवें भाव में होंगे। इस तरह के साल 2025 में आप हर एक मामले में विजय होंगे। आपके विरोधियों की हार होगी। कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग हैं। लाभ के अवसरों में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु-शनि की चाल में बदलाव बहुत शुभ संकेत ला रहा है। गुरु आपके लग्न भाव और शनिदेव आपके कर्म भाव में संचरण करेंगे। इस तरह से आपके आत्मविश्वास, साहस, व्यक्तित्व और योजनाओं में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों में अच्छी वृद्धि और कामकाज में शुभ बदलाव आएगा। जो काम आपके नहीं हो रहे थे वह नए साल में जरूर पूरे होंगे। आपको कई तरह की शुभ और अच्छा खबरें सालभर में नियमित अंतराल में सुनने को मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में खुशियां और ऐशोआराम की सभी चीजें आपको मिलेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें