Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप आज किसी खास से दिल की बात कह सकते है। वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्या आज समाप्त होंगी। इससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव पार्टनर से मिलने का समय निकाल पाना आज मुश्किल हो सकता है। काम को लेकर तनाव होगा। इस दौरान जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस करा सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में बदलाव आने के योग बन रहे हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। आपके सितारे बता रहे है कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए समय खास है। दोनों के बीच में रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव पार्टनर के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस दौरान आप उन्हें उपहार भी देंगे। आप दोनों के रिश्ते की पहचान भरोसा है, और यह समय के साथ और मजबूत होगा। परिवार के लोगों को आपका साथ खूब पसंद आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खुशनुमा और बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। सिंगल लोगों को किसी नए रिश्तों का संकेत मिल सकता है, जो पूरी उम्र आपका साथ देगा। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर बहस हो सकती है। इसलिए अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न रखें। आज सिंगल लोगों के जीवन में बदलाव भी आ सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज परिवार के सदस्यों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। क्रश से नजदीकियां बढ़ने की संभावना है। आप दोनों किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां दोनों पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आप दोनों अपनी पसंद की जगहों पर जाएंगे, जिससे दोनों के बीच की बॉन्डिंग और मजबूत होगी। सिंगल लोगों को अभी और रूकने की आवश्यकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे है कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ देगा। आपके रोमांटिक नेचर के कारण रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इस दौरान सभी तरह के वाद-विवाद से बचें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सोलमेट के साथ लांग ड्राइव पर जाएंगे, जिससे दोनों एक दूसरे को और जान पहचान पाएंगे। आज क्रश किसी बात से नाराज हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान होगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए प्रेमी की तरफ आकर्षित हो सकते है। यदि आप किसी से मन की बात साझा करेंगे, तो निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बिताए गए पल जीवन भर याद रहेंगे। आप दोनों एक दूसरे से मन की बात करेंगे, जिससे विश्वास और प्यार दोनों बढ़ेगा।