धीर-धीरे अब साल खत्म होने जा रहा है और नया साल 2025 जल्द शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल 2025 बहुत ही खास रहने वाला होगा। साल 2025 में ग्रह, नक्षत्रों और राशियों का ऐसे संयोजन देखने को मिलेगा जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। साल 2025 में तीन प्रमुख ग्रह शनि, राहु और गुरु का गोचर होगा जिससे कई तरह के योगों का निर्माण होगा। इन तीन ग्रहों में देवताओं के गुरु बृहस्पति का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में गुरु को धन, शिक्षा, संतान और सुख देने वाला एक शुभ ग्रह माना गया है। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह अवश्य ही पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 5
गुरु का मिथुन राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति करीब एक वर्ष में राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह तरह से उन्हें पूरा राशि चक्र को पूरा करने में 12 वर्ष का समय लगता है। अब गुरु आने वाले नए साल 2025 में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे एक वर्ष तक इसी राशि में रहेंगे। बृहस्पति वर्तमान में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के साल 2025 में मिथुन राशि में रहने के दौरान किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी। गुरु के साथ अन्य दूसरे ग्रहों की युति होने से कुछ बहुत ही शुभ योगों का निर्माण होगा। जुलाई 2025 में गुरु और शुक्र की यति होगी जिससे गजलक्ष्मी नाम का एक शुभ राजयोग का निर्माण होगा। साल 2025 में गुरु-शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं साल 2025 में गुरु-शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग किन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा।
विज्ञापन
3 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
साल 2025 में गुरु-शुक्र की युति आपके लग्न भाव यानी प्रथम भाव में होगा, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण आपके लग्न भाव में होगा। गजलक्ष्मी राजयोग से मिथुन राशि के ऊपर शुक्र और गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा जिससे जीवन में अच्छे लाभ की प्राप्ति के योग होंगे। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की द्दष्टि पंचम, सप्तम और नवम भाव में रहेगी, जिससे इन राशि के जातकों को अपनी संतान से सुख, भाग्य का अच्छा साथ और अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। इसके अलावा जो लोग अविवाहित हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहें हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से पूरे साल धन लाभ और आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। इस कारण के आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहेगी। नौकरी और व्यापार के लिहाज से आने वाला साल कामयाबी से भरा रहेगा।
4 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 शुभ साबित होगा। आपकी राशि में गुरु-शुक्र की युति से बनाने वाला राजयोग आपके एकादश भाव यानी लाभ और इच्छापूर्ति के स्थान पर होगा, जिससे इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता, धन लाभ, भौतिक सुख-सुविधा मिलेगी और चुनौतियों का निपटारा होगा। जो काम लंबे समय से अधूरे पड़े थे वह अब पूरे हो सकेंगे। पूरे साल मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी जिससे धन की कोई भी कम नहीं होगी अचानक लाभ के अवसरों बेतहाशा वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में अच्छी कामयाबी मिलेगी। गुरु-शुक्र की शुभ स्थिति से आपको धन लाभ और शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या राशि
साल 2025 कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साल साबित होगा। गुरु-शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग आपके नवम भाव में बनेगा, जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म की तरफ आपको झुकाव रहेगा। समय अच्छा रहेगा और परिवार संग मेल-मिलाप रहेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपका अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी कामाबी मिलेगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों के ऊपर रहेगी।