फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी राशिफल 2020: आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020 का पहला महीना

Wed, 01 Jan 2020 04:25 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
जनवरी मासिक राशिफल 2020
नए साल 2020 के पहले महीने में ग्रहों की चाल विशेषकर शनि की धनु राशि से मकर राशि में राशि परिवर्तन से किन राशियों का नए साल में फायदा मिल सकता है और किनको सावधानियां बरतनी होगी। आइए जानते हैं जनवरी मासिक राशिफल 2020। 
 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि- माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। शासन सत्ता का सहयोग तो मिलेगा ही सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। घर में मांगलिक कार्यों के शुभ अवसर से माहौल खुशनुमा रहेगा। मासार्ध और वृद्धि होगी नौकरी में पदोन्नति एवं अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशि- तनाव के बावजूद ग्रहगोचर में आया हुआ सुधार आपके कार्य व्यापार में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने कार्य संपन्न करें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। षडयंत्र का शिकार होने से बचते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग है।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि- आपके लिए शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। व्यापारिक वर्ग के लिए समय अच्छा है। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। किसी बड़ी सामाजिक संस्था से सम्मान अथवा पुरस्कार प्राप्ति के योग है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं अशांति देगा। एक सप्ताह बाद इसमें सुधार आना शुरू हो जाएगा। इस माह में कर्ज के लेन-देन से बचें और किसी बाहरी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। संक्रांति के बाद ग्रह गोचर में आया सुधार आपके लिए वरदान सिद्ध होगा इसलिए हताश ना हो अपने कार्य में लगे रहें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि- जनवरी का माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है अतः संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करते रहेंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। तीर्थ एवं विदेश यात्रा के भी योग हैं। नव दंपति के लिए संतान सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि- ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपको पराक्रमी बनाएगा। विशेष सलाह है कि अपने जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य व्यापार को अंतिम रूप दें। मकान के क्रय का योग बना हुआ है। जमीन जायदाद में भी निवेश की दृष्टि से यह बेहतर अवसर है माता पिता के स्वास्थ्य ध्यान रखें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। जेब तराशों से बचें। उत्तम शिक्षा एवं संतान प्राप्ति के योग।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि- आपके लिए भी यह माह किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष करके शुक्र के द्वारा बनाया हुआ योग विलासिता संबंधी सभी सुख प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि यदि प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए माह अपेक्षाकृत और भी बेहतर है यदि किसी प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि- आपकी राशि पर बना हुआ रूचक योग सभी कठिनताओं से लड़ते हुए आपको कामयाबियों के शिखर पर ले जाएगा। मकान-वाहन का सुख तो मिलेगा ही परिवार के बड़े बुजुर्गों से आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। इस अवधि के मध्य नए कार्य आरंभ करना चाहे अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो परिणाम शुभ और सकारात्मक रहेगा। फिर भी झगड़े विवाद से बचते रहें।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि- कई महीनों के बाद ग्रह गोचर का शुभ प्रभाव आपके जीवन में प्रत्यक्ष दिखाई देगा। विशेषकर के कार्य व्यापार के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी आपके द्वारा किए गए कार्य एवं लिए गए निर्णय की सराहना होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अच्छे अंक के लिए और प्रयास करें। स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र विकार से बचें उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध रखें। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के लिए समय बेहतर है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि- आपकी राशि में वर्तमान ग्रह गोचर मिले-जुले फल प्रदान करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ एवं अपव्यय से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है । विदेश यात्रा एवं देशाटन का योग बना हुआ है किसी विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी संस्थान से सुखद समाचार मिलेगा। यदि चुनाव संबंधी कोई कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है, अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण सदुपयोग करते हुए लाभ उठाएं।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि- आपके लिए जनवरी माह में लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे। दिया हुआ धन वापस आएगा विलासिता संबंधी वस्तुओं पर व्यय होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो और अच्छा है। गुप्त शत्रुओं से बचें, और कार्य जब तक पूर्ण न करें उसे सार्वजनिक ना करें। मासांत सुखद समाचारों से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि- आपके लिए ग्रह गोचर पद और गरिमा की वृद्धि तो कराएंगे ही शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। सरकार से संबंधित फाइलों का निपटारा होगा। संतान से संबंधित दायित्व की पूर्ति होगी यदि विदेश यात्रा से संबंधित आवेदन आदि करना चाह रहे हो तो बेहतरीन योग है। सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही साथ ही भौतिक सुखों की वृद्धि भी होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो प्रयास तेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें