फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: आज है होली, करें राशि अनुसार रंगों का चुनाव, जीवन में आएगी सुख-शांति और मिलेगा धन लाभ

Fri, 18 Mar 2022 06:28 AM IST
मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली की शुभकामनाएं: मिथुन राशि के जातक इस होली पर हल्के हरे रंग से खेल सकते हैं। वैसे नारंगी व गुलाबी रंग भी इनके लिये सही रहेंगे - फोटो : iStock
Holi 2022 : होली रंगों और उत्साह का त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग अबीर-गुलाल लगाकार भेद-भाव को खत्म करते हैं। अगर इस दिन रंगों का चुनाव राशि के अनुसार किया जाए तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

मेष: इस राशि के जातक उत्साही होते हैं। इस बार होली के पर्व पर यदि आप लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा। 

वृषभ: वृषभ जातकों के लिए यदि कोई रंग सबसे अधिक अनुकूल है तो वह है हल्का नीला और आसमानी रंग। यह रंग उनमे सहजता प्रदान करता है और उनके जीवन में स्थिरता और सौहार्द लेकर आता है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक इस होली पर हल्के हरे रंग से खेल सकते हैं। वैसे नारंगी व गुलाबी रंग भी इनके लिये सही रहेंगे। ये रंग इनमें रोमांच,उत्साह और ऊर्जा का संचार तो करेंगे ही साथ ही समृद्धि लाने वाले भी साबित होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
राशि
कर्क: कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं इसलिए इन्हें हल्का नीला,चांदी और सफेद रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इससे इन्हें शांति और धीरज मिलेगा।

सिंह: सिंह जातक काफी ऊर्जावान होते हैं,इनकी प्रचडंता को काबू में रखने के लिए महरुम रंग कारगर होगा। इसके अलावा सुनहरा और तांबा रंग भी इस अग्नि राशि के लिए अनुकूल हैं।

कन्या: आपके लिए गहरा हरा रंग काफी शुभ रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नए जोश को महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
राशि
तुला: सफेद रंग के अलावा आप बैंगनी, भूरा और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने आपको धीर और संयमी बनाए रखने के लिए आप हल्के नीले रंग के वस्त्राभूषण धारण कर सकते हैं। 

वृश्चिक: गहरे लाल, महरून, और भूरे रंग से ही वृश्चिक रंग पर बेहतर प्रभाव रहेगा। उनमें से अधिक व्यक्तियों को गहरा लाल रंग चुनना चाहिए क्योंकि यह रंग उनके सशक्त व्यक्तित्व को उजागर करेगा।

धनु: पीला और संतरी रंग धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा इस होली पर क्योंकि इस राशि के जातक अति उत्साही होते हैं इसलिए यह रंग इनके लिए बहुत उपयोगी होंगे।

4 of 5
राशि
मकर: इस राशि के जातक हल्के नीले व आसमानी रंगों का इस्तेमाल करें। इन रंगों के इस्तेमाल से आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा व व्यक्तित्व में स्थिरता भी आयेगी।

कुंभ: इस राशि के जातक गहरे नीले रंग को काफी शुभ माना जाता है। कुंभ जातक हमेशा कुछ न कुछ नया करने के प्रयास में रहते हैं। इसलिए यह इनमें ऊर्जा का संचार तो करेगा ही साथ ही व्यस्तता भरे जीवन में शांति व सुकून भी लेकर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
मीन: मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में अक्सर चटकते-भड़कते रंग भावनात्मक रूप से अच्छा प्रभाव डालने में सक्षम होते हैं। लेकिन पीले या हल्के पीले रंग के इस्तेमाल से इनमें अति उत्साह व जोश का संचार होगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान
सबसे पहले प्रात: उठकर भगवान विष्णु, भगवान श्री कृष्ण एवं अपने आराध्य देवों की लाल गुलाल और फूलों से पूजा करें। आराध्य देवों की पूजा के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। पूजा अर्चना के बाद जरुरतमंदों को कुछ दान करें तो बहुत पुण्य मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें