फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holashtak 2026: आज से होलाष्टक शुरू, सुख-समृद्धि और आशीर्वाद के लिए करें ये 5 काम

Tue, 24 Feb 2026 12:33 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Holashtak 2026 Upay: आज से होलाष्टक शुरू हो गए हैं। इस दौरान यदि श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-पाठ किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दिनों किन नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
होलाष्टक 2026 उपाय - फोटो : Amar Ujala
Holashtak Remedies in Hindi: होलाष्टक होली से पहले आने वाले आठ दिनों की अवधि को कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय आध्यात्मिक दृष्टि से काफी अहम माना जाता है। इन दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए कार्य की शुरुआत जैसे मांगलिक काम से परहेज किया जाता है। आज से होलाष्टक शुरू हो गए हैं। इस दौरान यदि श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-पाठ किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दिनों किन नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है।

Holashtak 2026: आज से शुरू होलाष्टक, जानें होली से पहले ये 8 दिन क्यों माने जाते हैं अशुभ

1. भगवान की आराधना और मंत्र जाप
होलाष्टक के दौरान प्रतिदिन प्रातः स्नान करके भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण या अपने इष्ट देव का पूजन करना लाभकारी माना गया है। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का नियमित जाप मन को स्थिर करता है और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करता है। इससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

2 of 5
दान-पुण्य का महत्व - फोटो : adobe stock
2. दान-पुण्य का महत्व
इन आठ दिनों में दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, गुड़, गेहूं या आर्थिक सहायता देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि दान से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सफाई और सकारात्मक वातावरण - फोटो : freepik
3. सफाई और सकारात्मक वातावरण
होलाष्टक के समय घर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साफ-सुथरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। शाम के समय दीपक जलाना और भजन-कीर्तन करना घर के माहौल को शांत और पवित्र बनाता है।

4 of 5
हनुमान जी की भक्ति - फोटो : adobe stock
4. हनुमान जी की भक्ति
इन दिनों में हनुमान जी की उपासना भी शुभ मानी जाती है। विशेषकर मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, तनाव और जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। इससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सदाचार का पालन करें - फोटो : amar ujala
5. सदाचार का पालन करें
होलाष्टक के दौरान अच्छे आचरण का पालन करना जरूरी है। झूठ, अपमान और गलत कार्यों से दूर रहना चाहिए। दूसरों की सहायता करना और मधुर व्यवहार रखना इस समय विशेष पुण्यदायक माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें