Ramadan Me Kya Kare Kya Na Kare: देश में बुधवार को रमजान का चांद दिखा। जिसके चलते रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। इससे पहले 17 फरवरी को सऊदी अरब में चांद दिखाई दिख चुका है, जिसके बाद वहां 18 फरवरी से रमजान के रोजे शुरू हो गए। आमतौर पर भारत में इसके एक अगले दिन से ही रोजा शुरू किया जाता है।
माह-ए-रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है और इसे सबसे पवित्र समयों में गिना जाता है। इस महीने की खासियत यह है कि इसी दौरान पवित्र कुरआन शरीफ का अवतरण शुरू हुआ था। रमजान केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन, संयम, इबादत और इंसानियत को मजबूत करने का अवसर भी है।