Hindu New Year Vikram Samvat 2082: 30 मार्च से नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 आरंभ होने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नया हिंदू कैलेंडर शुरू होता है। इस बार नए विक्रम संवत् के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य भगवान है। 30 मार्च को नए विक्रम संवत् की शुरुआत में कई तरह के दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राहु की युति मीन राशि में होने से बुधादित्य और मालव्य जैसे शुभ और लाभकारी योग बनेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए नया विक्रम संवत् बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस राजयोग से आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग हैं। आइए जानते हैं नया हिंदू नववर्ष किन-किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा।