Hindu New Year: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 09 अप्रैल से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत 01 जनवरी से होती है, लेकिन नया हिंदू वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और सभी व्रत-त्योहार हिंदू कैलेंडर की तिथियों के आधार पर ही मनाया जाता है। इस बार नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत बहुत ही खास रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक करीब 30 वर्षों बाद नववर्ष की शुरुआत शुभ राजयोगों में होगी। 09 अप्रैल को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 का पहला दिन होगा और इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राजयोग का संयोग बन रहा है। इस बार विक्रम संवत 2081 के राजा मंगल होंगे और मंत्री शनिदेव होंगे। ऐसे में पूरे साल शनि और मंगलदेव का प्रभाव बना रहा है।