फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Nav Varsh 2023: गजकेसरी योग से हुई हिंदू नववर्ष की शुरुआत, इन राशि वालों को मिलेगी साल भर सुख-समृद्धि

Wed, 22 Mar 2023 10:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hindu calendar 2023: इस बार संवत्सर का नाम नल होगा, राजा बुध ग्रह होंगे और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे। - फोटो : अमर उजाला
Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नव वर्ष यानी विक्रम सम्वत 2080 की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हो रही है। 22 मार्च से शुरू हो रहे इस नववर्ष पर कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। 22 मार्च सुबह 5 बजे की कुंडली के अनुसार शनि और गुरु अपनी अपनी राशि में विराजमान है। शनि का मंगल और केतु दोनों के साथ नवपंचम राजयोग बना हुआ है। मंगल केतु भी एक दूसरे से पंचम और नवम भाव में विराजमान होकर शुभ है। 

मीन राशि में सूर्य बुध की युति से बुध आदित्य योग वही चन्द्रमा गुरु की युति से गजकेसरी योग बना हुआ है। राहु भी पराक्रम भाव में विराजमान होकर योगों की शुभता में वृद्धि कर रहे है वही आध्यात्म के कारक केतु नवम भाव में विराजमान है। नव वर्ष की शुरुआत बुधवार से हो रही है और बुध बलवान है। ऐसे में यह वर्ष 3 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन सी है। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए इस समय ग्रहों का योग बेहद शुभ है। आपके एकादश भाव में बलवान गजकेसरी योग बनने से इस साल आपको आर्थिक रूप से समृद्धि मिलने वाली है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए समय बेहद अच्छा है। इस समय आपको अपने कार्यों में पूर्ण सफलता मिलेगी। आपके परिवार के सदस्य पूरी तरह से आपका साथ देंगे और आप नए भवन का भी निर्माण करवा सकते है। शनि की कृपा से कार्य स्थल पर आपका परचम लहराता रहेगा। 
Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि व्रत के समय इन नियमों का करें पालन, मां दुर्गा देंगी आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए नववर्ष की शुरुआत शानदार होने जा रही है। इस समय शनि पंचम में और मंगल नवम में विराजमान होकर आपके भाग्य की वृद्धि कर रहे है। छठे भाव में बलवान राजयोग बन रहे है जिसके कारण आपके शत्रु नष्ट होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस वर्ष अपने पिता के सहयोग से सफलता मिलेगी। अगर उच्च शिक्षा में बाधा आ रही थी तो अब वो दूर होने जा रही है। भाई बहन के रिश्ते में जो तनाव आ गया था वो अब दूर होने की पूरी उम्मीद है। 
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध आदित्य योग, गजकेसरी योग लग्न में ही बने हुए है। इसके प्रभाव से आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। इस दौरान अगर आप नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे है तो समय शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी ये राजयोग बेहद शुभ रहने वाले है। शिक्षक, लेखक और अध्ययन से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। यह वर्ष आपके आध्यात्मिक जीवन के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। जो गुप्त विद्याओं में रूचि ले रहे है उन्हें इस साल शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
Chaitra Navratri 2023 : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें