फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज 2026: अपनी राशि के अनुसार करें ये सरल उपाय, सुखी दांपत्य और सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Sun, 13 Sep 2026 04:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा हरतालिका तीज के शुभ मौके पर राशि के अनुसार विशेष दान-उपाय भी किए जाते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज व्रत 2026 - फोटो : अमर उजाला
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन सुहागिनें भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज पर पूजा-पाठ के साथ राशि के अनुसार किए गए कुछ विशेष दान और उपाय भी शुभ फलदायी माने जाते हैं। कहा जाता है कि, इन उपायों को श्रद्धा और विधि-विधान से करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य बढ़ता है। साथ ही, कुंडली में ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने और भगवान शिव-माता पार्वती की कृपा पाने की भी मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन राशि के अनुसार महिलाओं को कौन-से दान और उपाय करने चाहिए।

गणेश चतुर्थी पर 108 नामों का जाप दिलाएगा बप्पा की विशेष कृपा, दूर होंगी परेशानियां और पूरी होंगी मनोकामनाएं
विज्ञापन

2 of 6
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : amar ujala

हरतालिका तीज 2026
  • हरतालिका तीज का व्रत इस साल 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है। 
  • शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। 
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक
  • पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक
विज्ञापन

3 of 6
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : Instagram
  • मेष राशि के जातक माता पार्वती को लाल पुष्प और सिंदूर अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक शिव-पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • वृषभ राशि की महिलाएं भगवान शिव को चावल अर्पित करें। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ने की मान्यता है।

4 of 6
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : Instagram
  • मिथुन राशि की महिलाएं माता पार्वती को मेहंदी अर्पित करें और इसके बाद हरी चूड़ियों का दान करें। मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  • कर्क राशि के जातक भगवान शिव को धतूरा और पान अर्पित करें। इसके बाद शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने और मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनने की मान्यता है।
विज्ञापन

5 of 6
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : adobe
  • सिंह राशि के लोग भगवान शिव और माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित कर सकते हैं। 
  • कन्या राशि की महिलाएं माता पार्वती को पूजा के दौरान 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि इससे माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।
  • तुला राशि की महिलाएं किसी सुहागिन महिला को दीपक का दान करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : adobe
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
  • धनु राशि की महिलाएं माता पार्वती को पीले रंग की चुनरी अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक व्रत रखें। इससे भाग्य में वृद्धि और जीवन में शुभ अवसर आने की मान्यता है।
  • मकर राशि की महिलाएं किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को पूरा श्रृंगार का सामान दान करें।
  • कुंभ राशि की महिलाएं माता पार्वती को बिंदी अर्पित करें और विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही परिवार की खुशहाली की कामना करें। 
  • मीन राशि की महिलाएं सुहाग सामग्री का दान कर सकती हैं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन और परिवार के मंगल की कामना करें। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें