Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा हरतालिका तीज के शुभ मौके पर राशि के अनुसार विशेष दान-उपाय भी किए जाते हैं।
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन सुहागिनें भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज पर पूजा-पाठ के साथ राशि के अनुसार किए गए कुछ विशेष दान और उपाय भी शुभ फलदायी माने जाते हैं। कहा जाता है कि, इन उपायों को श्रद्धा और विधि-विधान से करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य बढ़ता है। साथ ही, कुंडली में ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने और भगवान शिव-माता पार्वती की कृपा पाने की भी मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन राशि के अनुसार महिलाओं को कौन-से दान और उपाय करने चाहिए।
हरतालिका तीज का व्रत इस साल 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है।
शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक
पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक
विज्ञापन
3 of 6
हरतालिका तीज 2026
- फोटो : Instagram
मेष राशि के जातक माता पार्वती को लाल पुष्प और सिंदूर अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक शिव-पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वृषभ राशि की महिलाएं भगवान शिव को चावल अर्पित करें। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ने की मान्यता है।
4 of 6
हरतालिका तीज 2026
- फोटो : Instagram
मिथुन राशि की महिलाएं माता पार्वती को मेहंदी अर्पित करें और इसके बाद हरी चूड़ियों का दान करें। मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
कर्क राशि के जातक भगवान शिव को धतूरा और पान अर्पित करें। इसके बाद शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने और मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनने की मान्यता है।
विज्ञापन
5 of 6
हरतालिका तीज 2026
- फोटो : adobe
सिंह राशि के लोग भगवान शिव और माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित कर सकते हैं।
कन्या राशि की महिलाएं माता पार्वती को पूजा के दौरान 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि इससे माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।
तुला राशि की महिलाएं किसी सुहागिन महिला को दीपक का दान करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।
वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
धनु राशि की महिलाएं माता पार्वती को पीले रंग की चुनरी अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक व्रत रखें। इससे भाग्य में वृद्धि और जीवन में शुभ अवसर आने की मान्यता है।
मकर राशि की महिलाएं किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को पूरा श्रृंगार का सामान दान करें।
कुंभ राशि की महिलाएं माता पार्वती को बिंदी अर्पित करें और विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही परिवार की खुशहाली की कामना करें।
मीन राशि की महिलाएं सुहाग सामग्री का दान कर सकती हैं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन और परिवार के मंगल की कामना करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।