फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Rashi Anusar Upay: हरियाली तीज पर महिलाओं के लिए राशिनुसार उपाय, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम

Sun, 27 Jul 2025 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 हरियाली तीज का व्रत न केवल दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है, बल्कि राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से स्त्रियों को दोगुना पुण्यफल प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
1 of 13
hariyali teej par karein rashi anusar upay - फोटो : amar ujala
Hariyali Teej Rashi Anusar Upay: सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज नारी शक्ति, अखंड सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह व्रत सुहागिनों द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखद दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई 2025, रविवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था, इसलिए यह व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है।
Hariyali Teej 2025: दुर्लभ योग में हरियाली तीज, पहली बार व्रत रखे रहे हैं तो जानें सही विधि और पूजा नियम
हरियाली तीज का व्रत न केवल दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है, बल्कि राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से स्त्रियों को दोगुना पुण्यफल प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, इन उपायों से महिलाओं के अनिष्ट ग्रहों की शांति भी स्वतः हो जाती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन से विशेष उपाय हरियाली तीज के दिन स्त्रियों को करने चाहिए।
Hariyali Teej: हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
विज्ञापन

2 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस राशि की महिलाओं पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। ऐसे में हरियाली तीज के दिन शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें। यह उपाय शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है और जीवन में शांति लाता है।
विज्ञापन

3 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृष राशि की महिलाएं इस दिन दूध और दही से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही किसी मंदिर में वटवृक्ष का पौधा लगाएं। इससे संतान और पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि की स्त्रियां सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान (चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि) भेंट करें और बेलपत्र का पौधा घर में लगाएं। यह उपाय पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाएं भगवान शिव को एक मुट्ठी चावल अर्पित करें और जरूरतमंदों को चावल का दान करें। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
विज्ञापन

6 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस राशि की महिलाएं शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करें और किसी मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। यह उपाय दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

7 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि की स्त्रियां शिवजी को धतूरा और उसका फल चढ़ाएं तथा शिव का द्वादश मंत्र (ॐ नमः शिवाय) जपें। यह उपाय कार्य क्षेत्र में सफलता और तरक्की दिलाने में सहायक होता है।

8 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
तुला राशि
इस राशि की महिलाएं शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं और माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहती है।

9 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाएं शिवजी को भोग में खीर अर्पित करें और फिर वह खीर कन्याओं को बांट दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

10 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि की महिलाओं पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस दिन काली उड़द, पुराने जूते-चप्पल का दान करें। यह उपाय शनि के प्रकोप से राहत दिलाता है।

11 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि की स्त्रियों को हरियाली तीज के दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालना चाहिए। इससे पितरों की कृपा और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

12 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल) से शिवलिंग का अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। इससे साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि की महिलाएं इस दिन पार्वती चालीसा का पाठ करें। यह उपाय वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करता है और दांपत्य संबंधों में मिठास लाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें