फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Uday 2023: 27 अप्रैल को उदय होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Sun, 23 Apr 2023 02:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Guru Uday
देव गुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में ही 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं वही 27 अप्रैल को गुरु उदय हो जाएंगे। मेष राशि में गुरु के उदय होने से 3 राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आइये जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 
Weekly Horoscope (24-30 April): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु द्वादश भाव में उदय होने जा रहे हैं। इस भाव से जातक के व्यय का विचार किया जाता है। यहां पहले से राहु सूर्य बुध के विराजमान होने से आपके खर्चों में वृद्धि दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको इस समय आर्थिक चीजों के साथ होशियारी से चलना होगा। आपको इस गोचर के दौरान अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा। ख़ास तौर से वो जातक जिन्हे मधुमेह हैं या वो जिन्हे लीवर से जुड़ी परेशानी है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार की बहसबाजी ना करें। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु अष्टम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इस भाव से आकस्मिक घटनाओं के विचार होता है। इस भाव में राहु से युति बन रही है जिसके कारण परिवार में कलह देखी जा सकती है। इसके अलावा आप अपनी वाणी को संयमित रखें। किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य स्थल पर अगर टकराव हो तो गलत बयानबाजी करने से बचें वरना आपके उच्च अधिकारी आपको दण्डित कर सकते हैं। इस समय आपको ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करना है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु छठे भाव में उदय होने जा रहे हैं जिसे शत्रु का भाव कहा जाता है। ऐसे में आपको इस समय अपने शत्रुओं द्वारा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपको अपने मन के मुताबिक नौकरी नहीं मिलने वाली है। इस समय आपको अपनी दिनचर्या को नियमित करना होगा वरना पेट से जुडी बीमारी से आपको दो चार होना पड़ सकता है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी पर्सनल बात किसी से शेयर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें