फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar: 12 साल बाद गुरु करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशि वालों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन

Sun, 11 May 2025 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

14 मई को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : Adobe Stock
Guru Gochar 2025: शनि के बाद अब देवताओं के गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का शुक्र ग्रह माना जाता है। यह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।। देवगुरु बृहस्पति का साल 2025 में मिथुन राशि में गोचर करना ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला होगा, क्योंकि गुरु यहां से अतिचारी हो जाएंगे यानी गुरु की चाल में तेजी आ आएगी। गुरु के एक वर्ष बाद गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। गुरु के गोचर करने से करियर-कारोबा, वैवाहिक जीवन, विवाह और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु एक वर्ष में राशि परिवर्तन करते है। इस प्रकार से पूरी राशिचक्र का एक चक्कर लगाने में गुरु को 12 वर्ष का समय लग जाता है। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने के लिए गुरु को लगभग 12 साल का समय लग जाता है। आपको बता दें कि इस बार जब गुरु मिथुन राशि में आएंगे तो अतिचारी हो जाएंगे। जिस कारण इनकी चाल में तेजी आएगी और करीब 6 महीनों तक गुरु मिथुन राशि में रहेंगे और फिर अक्तूब मे कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं जिस कारण से कई शुभ भाव में गुरु की द्दष्टि रहेंगी। गुरु के 14 मई को गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने के कारण किन-किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
गुरु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। यहां पर गुरू आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिस कारण से आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, जोश, उमंग और उत्साह में वृद्धि को बढ़ा देते हैं। विवाह और साझेदारी के कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। रिश्तों में मजबूती के आने के संकेत है। करियर के लिए गुरु का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके आत्मविश्वा में बढ़ोतरी और समाज में आपकी छवि में निखार आएगा। 

Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। गुरु यहां तीसरे और पंचम भाव का स्वामी होकर आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में कुंडली का नवम भाव भाग्य, धर्म-आध्यात्म और विदेश यात्रा से संबंधित होता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए गुरु का गोचर कुछ खुशखबरी और सफलता ला सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंधों में तेजी आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

षडाष्टक योग से इन राशि वालों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, राहु और मंगल लाएंगे परेशानियां

विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के लिए गुरु का गोचर जीवन में सुख-शांति और संबंधों में मिठास ला सकता है। धनु राशि के स्वामी ग्रह स्वयं गुरु होते हैं। गुरु आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी और व्यापार में साझेदारी से जुड़ा हुआ होता है। धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शुभ फलों में बढ़ोतरी ला सकता है। 

Surya Gochar In Singh Rashi: अगस्त में सूर्य करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, इन राशियों का बदलेगा भाग्य


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें