मेष राशि पर देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का प्रभाव
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे, दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।