ज्योतिष विज्ञान के अनु्सार 9 नवंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन साल का सबसे अच्छा शुभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल गुरुवार के दिन दोपहर को 1 बजकर 39 मिनट पर साल का सबसे अच्छा गुरु-पुष्य नक्षत्र लगेगा। ऐसा संयोग 2 से 3 साल में एक बार ही आता है। ज्योतिषशास्त्र में इस नक्षत्र में सारे संकट दूर हो जाते हैं और इस दिन किए गए सारे काम सफल हो जाते हैं। राशि अनुसार आप इस गुरु पुष्य योग का कैसे लाभ पा सकते हैं आइए जानते हैं।
पढ़ें- 9 नवंबर को बन रहा है साल का सबसे अच्छा संयोग, उठाएं इस नक्षत्र का लाभ
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह योग नौकरी में सफलता दिलाएगा साथ ही आर्थिक क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से धन लाभ होगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
वृष राशि- गुरु पुष्य योग इस राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या का अंत हो जाएगा साथ ही जो व्यक्ति आपके लिए शत्रु का काम कर रह है उससे निजात मिलेगी।
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि- यह योग इस राशि वालों के लिए बेहद फायदा वाला रहेगा क्योंकि इस राशि के जातको के जो काफी दिनों से काम अटके हुए है वह पूरे होंगे और अतिरिक्ति आय के साधन प्राप्त होंगे जिसके चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- इस योग के चलते इन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में नया अनुबंध संभव है। परिवार में विवाद खत्म करने का समय है। शुभ सूचना मिलेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अटके कार्य बनेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि- ऐसा योग कन्या राशि वालों के बहुत कम होता है इसलिए इस राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा साथ ही अगर कानूनी अढ़चनों को दूर करना है तो यह गुरु पुष्य योग आपके लिए उत्तम समय साबित होगा।
8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- साक्षात्कार में चयन होगा। विरोधी परास्त होंगे। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- यह योग इन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि करेगा । विरोधी परास्त होंगे। करियर में उन्नति संभव है। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा।
10 of 13
धनु राशि
धनु राशि-लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के अटके कार्य बनेंगे। स्थायी लाभ के मार्ग मिलेंगे।यात्रा संभव है।
11 of 13
मकर राशि
मकर राशि- इस योग के चलते आप जो भी योजना बनायेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पति- पत्नी के बीच काफी दिनों से चला आ रहा विवाद कम होगा और प्रेम बढ़ेगा।
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि-सुख शांति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। परिवार में आनन्द रहेगा।