फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2026: अप्रैल में इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी

Wed, 01 Apr 2026 01:24 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु गोचर न सिर्फ आध्यात्मिक उन्नति के द्वार खोलता है, बल्कि जीवन के कई क्षेत्रों में स्थिरता और तरक्की के संकेत भी देता है। ऐसे में उनका यह नक्षत्र परिर्तन किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Guru Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Nakshatra Parivartan 2026: शुभ योग के साथ अप्रैल का महीना प्रारंभ हो गया है। इस महीने कई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिनमें देव गुरु बृहस्पति भी शामिल है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 को गुरु ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वयं गुरु बृहस्पति ही हैं। ऐसे में यह घटना अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी जा रही है। इस स्थिति को स्व-नक्षत्र गोचर कहा जाता है। वहीं गुरु के अपने ही घर में आने पर उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है और वह अपने सकारात्मक फल अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रदान करते हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों को इस गोचर से विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही जातकों के ज्ञान, भाग्य, धन लाभ और व्यापार विस्तार की भी संभावनाएं अधिक है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Shani Gochar 2026: अप्रैल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, धन लाभ से लेकर बढ़ेगा मान-सम्मान
अप्रैल में बनेंगे मालव्य और शुक्रादित्य समेत कई राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 4
Guru Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस समय विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं और जो लोग लंबे समय से रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। खास बात यह है कि, मिथुन राशि वालों के परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस समय नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यापार से जुड़े निर्णय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

April Rashifal 2026: अप्रैल में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां, नौकरी-निवेश में बरतें खास सावधानी
Sun Transit 2026: सेनापति मंगल की राशि में राजा सूर्य का गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ
विज्ञापन

3 of 4
Guru Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर 
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। माना जा रहा है कि, इस राशि के लोग नए लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी। विदेश यात्रा व किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग सफल होती हुई नजर आएगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर उनके करियर या पढ़ाई को लेकर संतोषजनक परिणाम सामने आ सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Guru Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि वालों का होगा भाग्योदय
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में अचानक कोई शुभ समाचार जीवन में नई ऊर्जा भर सकता है। खास बात यह है कि, करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का फल अब मिलने लगेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी परेशानी ? पढ़ें राशिफल
April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें