मीन
- फोटो : अमर उजाला
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। माह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अप्रैल महीने के पूर्वार्ध में मीन राशि को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने उच्चाधिकारियों से अपेक्षानुरूप सहयोग नहीं प्राप्त हो पाएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने कार्य को बाद में टालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना होगा अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि माह के मध्य से आपका कारोबार एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा।
माह के तीसरे सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बिक्री में वृद्धि होगी और व्यावसायिक योजनाएं सफल साबित होंगी। हालांकि इस दौरान आपको धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ पैसा या माल उधार देने से बचना चाहिए अन्यथा हानि होने की आशंका बनी रहेगी। रिश्ते-नाते में भी इस माह आपको काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। माह के पूर्वार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से तकरार होने पर मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से पूर्वार्ध की बजाय माह के उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत अनुकूलता का अनुभव होगा। माह के अंत में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं।
उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।