फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, चाल बदलने पर राशियों पर कैसा कैसा पड़ता है प्रभाव

Wed, 23 Nov 2022 12:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Guru Margi - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका रहती है। ग्रहों का व्यापक असर हर एक जातकों के जीवन पर अवश्य पड़ता है। ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और चाल को बदलते रहते हैं। जैसे चंद्रमा ढाई दिनों में राशि बदलता है जबकि शनि ढाई साल में एक बार अपनी राशि बदलता है और गुरु एक वर्ष में अपनी राशि को बदलते हैं। राशि परिवर्तन के अलावा सभी ग्रह समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। इस महीने 24 नवंबर 2022 को गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। 

क्या होता है मार्गी और वक्री अवस्था
ज्योतिष शास्त्र में जब कोई ग्रह सीधी चाल से चलते हुए किसी राशि में विराजमान होता है तब इस अवस्था को मार्गी कहते हैं। वहीं दूसरी तरफ जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो इस अवस्था को मार्गी कहते हैं। ग्रहों का मार्गी और वक्री चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। कुछ राशियों को इसका लाभ मिलता है तो कुछ राशियों को हानि। 24 नवंबर को गुरु बृहस्पति मीन राशि में चलेंगे आइए जानते हैं इसका प्रभाव किस राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और भाग्य भाव के स्वामी है। गुरु आपके भाग्य स्थान में ही मार्गी हो रही है। गुरु के इस गोचर से आपके कार्यो में आ रही बाधाओं का शमन होगा। आपको नए काम के अवसर मिलने वाले है वहीं उच्च शिक्षा के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई दिखाई पड़ रही है। जो अध्यात्म से जुड़े है वो अपने गुरु के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। समाज में सम्मान होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। जो सरकारी कार्यो से जुड़े है उन्हें सीनियर का सहयोग भी मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस समय गुरु के गोचर से अचानक से धन प्राप्ति संभव है। इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते है। गुरु आपके अष्टम भाव में ही मार्गी होने जा रहे है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। इस समय शिक्षक वर्ग का आत्मसम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। आपके कई समय से अटके काम गुरु के मार्गी होते ही पूरे होंगे। 
 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - गुरु के मार्गी होने से आप परिवार से जुड़े कामों के लिए धन खर्च कर सकते है। आध्यात्म और तंत्र मंत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल दिखाई पड़ रहा है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते है।  धन भाव से शनि की दृष्टि के कारण धन की कमी महसूस हो सकती है इसलिए आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करके चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके दूसरे भाव में ही मार्गी होंगे। इस राशि के जातकों के लिए गुरु मार्गी होकर परिवार से सहयोग करवाने वाले है। इस समय आपकी ओर से कुटुंब में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवाया जा सकता है। वही दूसरी और किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव भी आपके समक्ष आ सकता है। न्यायपालिका से जुड़े है तो गुरु के प्रभाव से आपको उच्च पद की प्राप्ति भी संभव है। कुंभ राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। मौसमी बीमारी से खुद को बचाकर चलना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें