लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन... Mangal Margi: साल 2023 में मंगल होंगे वृष राशि में मार्गी, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उसे पैंपर करना न भूलें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज किस्मत पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए अपने साथी को रिझाने के कोई भी मौका आज न छोड़े। लोगों पर विश्वास करना सीखें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पति पत्नी या अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। समय समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): कामदेव आज आप पर मेहरबान है और आपको अपना कोई खास बहुत ही जल्द मिलने वाला है। प्यार, जुनून और रास आज आपके कार्ड में है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्यार में आयी बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे। विवाद या दुर्घटना की भी संभावना है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): मनोरंजन, आनंद और अपना प्यार तीन ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे आप अभी मिस कर रहे हैं। अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।