वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह और लाभ देने वाला कहा गया है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में अगर गुरु शुभ होकर विराजमान है तो उसे हमेशा धन और सम्मान प्राप्त होता है। गुरु को जीव कारक ग्रह कहा गया है वही वाणी,संतान और भाग्य भाव के ये कारक कहे गए है। पुरुष के लिए ये ज्ञान,धन और सम्मान है वहीं स्त्री के लिए पति और पति के धन का कारक है। 24 नवंबर को जब गुरु मार्गी होंगे तो धन, विवाह, संतान जैसे कार्यो में सहायक बनते हैं। गुरु जब मार्गी होते हैं तो अपने कारक भाव से जुड़े मामलों में व्यक्ति को लाभ देते है। गुरु के मार्गी होने से 12 राशियों पर प्रभाव होगा। आइये उसे समझते हैं।
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु भाग्य और बारहवें भाव के स्वामी है। गुरु आपके बारहवें भाव में ही मार्गी हो रहे है। दशम भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की चौथे,छठे और आठवें भाव पर दृष्टि है। इस गोचर के फलस्वरूप विदेश से धन लाभ होगा। कोई प्रोजेक्ट अटका हुआ था तो अब उसके पूरे होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस समय कार्य स्थल पर चीजें अनुकूल होगी हालांकि कुछ बड़ी यात्राएं हो सकती है। इस समय घर पर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मां की सेहत अब पहले से अच्छी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। इस समय अपने गुरु की कृपा से साधना में सिद्धि मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें और लाभ स्थान के स्वामी है। गुरु आपके लाभ भाव में मार्गी होंगे। भाग्य में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है वहीं गुरु की दृष्टि आपके पंचम भाव,तीसरे भाव और सप्तम भाव पर जा रही है। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से विवाह में हो रही देरी दूर होगी। इस समय शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को मुनाफा मिलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा किया जा सकता है। आपके साहस में वृद्धि होगी और आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस समय लेखन और कर्म कांड से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। आपके घर में इस समय बच्चे की किलकारी की गूंज सुनाई दे सकती है। जो नवविवाहिता है उनके लिए गर्भ धारण का समय अनुकूल है। आप अपनी पत्नी की मदद से किसी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। तेल,लोहे और खनन के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके दशम भाव में ही मार्गी हो रहे है। अष्टम में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की दूसरे,चौथे और छठे भाव पर दृष्टि जा रही है। इस समय दशम भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण कार्य स्थल पर कुछ दबाब या तनाव का अनुभव कर सकते है वही ऐसा भी हो सकता है कि आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग न मिले। सरकारी कामों से जुड़े जातकों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय आपको अपने खर्चों में कमी करनी होगी। परिवार की सुख सुविधा पर धन खर्च हो सकता है। इस समय अपने जीवनसाथी के सहयोग से आपको कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते है। प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और भाग्य भाव के स्वामी है। गुरु आपके भाग्य स्थान में ही मार्गी हो रही है। सप्तम में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है वहीं गुरु की दृष्टि लग्न,तीसरे और पंचम भाव पर जा रही है। गुरु के इस गोचर से आपके कार्यो में आ रही बाधाओं का शमन होगा। आपको नए काम के अवसर मिलने वाले है वहीं उच्च शिक्षा के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई दिखाई पड़ रही है। जो अध्यात्म से जुड़े है वो अपने गुरु के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। सप्तम से शनि की दृष्टि के प्रभाव के कारण निवेश शुभ होगा वही साझेदारी में भी बढ़िया मुनाफा दिखाई पड़ रहा है। कार्य स्थल पर किसी कार्य से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो की अच्छी ही होगी। इस समय आपका सात्विक पक्ष बढ़ा हुआ रहेगा। किसी बड़े यज्ञ या धार्मिक आयोजन के कर्ता बन सकते है। समाज में सम्मान होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। जो सरकारी कार्यो से जुड़े है उन्हें सीनियर का सहयोग भी मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके अष्टम भाव में ही मार्गी होने जा रहे हैं। छठे भाव से शनि की दृष्टि गुरु पर आ रही है वहीं गुरु आपके बारहवें,दूसरे और चौथे भाव को देख रहे है। इस समय गुरु के गोचर से अचानक से धन प्राप्ति संभव है। इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा। किसी को धन उधार न दें। विदेश जाने के लिए वीजा प्राप्ति संभव है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। नौकरी में कुछ तनाव दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने कुटुंब के लोगों का सहयोग मिलने की उम्मीद है ,सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। इस समय शिक्षक वर्ग का आत्मसम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। आपके कई समय से अटके काम गुरु के मार्गी होते ही पूरे होंगे। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखिए।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु चौथे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके सप्तम भाव में ही मार्गी हो रहे हैं। पंचम भाव से शनि की दृष्टि गुरु पर आ रही है। गुरु की दृष्टि आपके लाभ स्थान,लग्न और तीसरे भाव पर जा रही है। गुरु के मार्गी होने के फलस्वरूप आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रकार का निखार दिखाई देगा। इस समय व्यापारी वर्ग को लाभ होने की उम्मीद है। अपने बड़े भाई के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सीनियर की तरफ से प्रोत्साहन मिलने के योग है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे है तो अनुकूल समय है। इस समय आप अपने समाज के लिए कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते है। आपका साहस बढ़ा हुआ रहेगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातक अपनी वाणी के बल पर लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके छठे भाव में ही मार्गी होने जा रहे हैं। चौथे भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की दृष्टि आपके दसवें,बारहवें और दूसरे भाव पर जा रही है। गुरु के इस मार्गी गोचर के कारण आपको नई और बड़ी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपको परिवार से जुड़े मामलों में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। इस समय आपको अति उत्साह से बचने की सलाह दी जाती है। जो जातक आयात निर्यात से जुड़े है उन्हें धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे है तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु धन और संतान भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके पंचम भाव में ही गोचर कर रहे हैं और मार्गी होंगे। तीसरे भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की दृष्टि आपके भाग्य, लाभ और लग्न स्थान पर जा रही है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना सही मायनों में लाभदायक है। इस समय आपको हर प्रयास में सफलता मिलने जा रही है। भाग्य में वृद्धि होगी और पिता की मदद से किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आप काफी समय से अपना खुद का काम शुरू करना चाह रहे थे तो अब वो काम शुरू हो जायेगा। इस समय आपको कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाओं के लिए यह गोचर शुभता लेकर आया है। आपका विवाह तय होगा वही जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन भी संभव है। वेदपाठी विद्वानों के सम्मान बढ़ेगा। आपका तेज,ओज और ऊर्जा आपके काम में सहायक होंगे। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातक अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। शनि की पंचम पर दृष्टि के कारण थोड़ा सा पेट और लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके चौथे भाव में ही मार्गी हो रहे हैं। दूसरे भाव में बैठे शनि की दृष्टि गुरु पर आ रही है वही गुरु आपके आठवें,दशवें और बारहवें भाव को देख रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से आप परिवार से जुड़े कामों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आध्यात्म और तंत्र मंत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल दिखाई पड़ रहा है। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। धन भाव से शनि की दृष्टि के कारण धन की कमी महसूस हो सकती है इसलिए आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करके चले। अगर आप विवाहित है तो ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन देन करने से बचिए। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की कोशिश में लगे जातकों को इस गोचर में सफलता प्राप्त हो सकती है।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके तीसरे भाव में ही मार्गी हो रहे हैं। लग्न में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु आपके सप्तम,भाग्य और लाभ स्थान को देख रहे है। गुरु के मार्गी होने से जो जातक अविवाहित हैं उनके विवाह का योग बनेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को यात्राओं से लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। इस समय विवाहित जातक अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। शनि की दृष्टि के कारण अपने भाइयों के साथ थोड़ा तनाव बना रह सकता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है। अपने पिता और गुरु के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। शिक्षक वर्ग के लिए अच्छा समय है। आपको सम्मानित किया जा सकता है। गुरु के मार्गी होने से लेखन और प्रकाशन से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके दूसरे भाव में ही मार्गी होंगे। बारहवें भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की छठे,आठवें और दशवें भाव पर दृष्टि है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु मार्गी होकर परिवार से सहयोग करवाने वाले हैं। इस समय आपकी ओर से कुटुंब में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवाया जा सकता है। वहीं दूसरी और किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव भी आपके समक्ष आ सकता है। कोई पुराना कोर्ट केस अगर था तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। 12वें भाव से आ रही शनि की दृष्टि के कारण विदेश से लाभ दिखाई पड़ रहा है। जो कारोबारी विदेश में संबंध बनाने की कोशिश कर रहे है उनके लिए अच्छा समय है। गुरु की मदद से तंत्र मंत्र में सिद्धि मिलेगी। यह समय समुद्री यात्रा करने की और संकेत कर रहा है। न्यायपालिका से जुड़े है तो गुरु के प्रभाव से आपको उच्च पद की प्राप्ति भी संभव है। कुंभ राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। मौसमी बीमारी से खुद को बचाकर चलना होगा।
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु लग्नेश और दशमेश होते हैं। गुरु आपके लग्न में ही मार्गी हो रहे हैं। लाभ स्थान में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है वही गुरु की दृष्टि आपके पंचम,सप्तम और नवम भाव पर जा रही है। गुरु के मार्गी होने से मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में एक प्रकार का ओज दिखाई पड़ेगा। कार्य स्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी और आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। इस समय शेयर मार्केट और फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने वाले है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी शानदार समय है। इस समय घर में किसी नए मेहमान की किलकारी गूंज सकती है। विवाह के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर बड़े और प्रसिद्द व्यक्ति का साथ मिल सकता है। अपनी पत्नी की सुविधा के लिए धन खर्च करेंगे।