फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2026: आज गुरु हुए मार्गी, किन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन, जानें राशिफल

Wed, 11 Mar 2026 09:48 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini: गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो चुके हैं। उनकी इस चाल से किस राशि को क्या मिलने वाला है, आइए संपूर्ण राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini: देवगुरु बृहस्पति आज 11 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो चुके हैं । गुरु के मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। चूंकि गुरु ज्ञान, संतान, धन, विवाह और प्रगति के कारक है। इसलिए इन क्षेंत्रो पर अधिक असर पड़ने की संभावनाएं हैं। यह समय कुछ राशियों के लिए लाभकारी और मनचाही तरक्की से भरा हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, गुरु के मार्गी होने से किस राशि पर क्या असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के तीसरे भाव में गुरु के मार्गी होने का प्रभाव दिखाई देगा।
  • आपके प्रयासों में तेजी आएगी और नौकरी-व्यापार के नए मौके मिलेंगे।
  • इस समय नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के लिए बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होकर दूसरे भाव में रहेंगे। 
  • निवेश और वस्तु की खरीदारी से अभी बचना होगा।
  • आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
  • धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं।

4 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के लिए गुरु का मार्गी होना पहले भाव में होगा। 
  • कार्यक्षेत्र में व्यक्तित्व और सोच में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
  • कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।
  • स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकता है। 
  • आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और कोई आपसे धन भी उधार ले सकता है।
  • मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होकर ग्यारहवें भाव में रहेंगे। 
  • यह समय आपके लिए लाभाकरी रहेगा और परिचितों से भी सहयोग मिलने के संकेत हैं। 
  • अप्रत्याशित तरीकों से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है।
  • नई नौकरी की कामना पूरी होगी और कोई वाहन खरीदेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना करियर के क्षेत्र में असर दिखाएगा। 
  • इस समय आपको लोगों का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा और धीरे-धीरे नया काम प्रारंभ करेंगे।
  • व्यापार में की गई मेहनत भविष्य की योजनाएं मजबूत कर सकती हैं।

8 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • नए अनुभवों से जुड़ी संभावनाएं भी बन सकती हैं।
  • मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

9 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • किसी पर अधिक भरोसा भूलकर भी न करें।

10 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए बृहस्पति मार्गी उनके सातवें भाव में रहेंगे। 
  • इस समय रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान जाएगा।
  • विवाह के मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं।

11 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के लिए यह समय कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा।
  • कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी।
  • रिश्तों में धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं।

12 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना कई तरह के लाभ देने वाला साबित हो सकता है। 
  • संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।
  • नई नौकरी या घर खरीदने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है।
  • नौकरी में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। 
  • कुछ पुराने मामलों का समाधान भी निकल सकता है।
 

Budh Gochar: अप्रैल माह में बुध ग्रह करेंगे गुरु के नक्षत्र में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें