फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, इन तीन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय

Tue, 17 Feb 2026 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे, जिससे कुछ राशि वालों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु का मिथुन राशि में मार्गी - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बहुत शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति विवाह, भाग्य, ज्ञान, आस्था और धर्म के कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करने वाले हैं। गुरु फिलहाल इस समय अतिचारी हैं और मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। अतिचारी होने के कारण गुरु अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं और मार्च माह में मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने के कारण कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। पंचांग के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 11 मार्च 2026 को सुबह 08 बजकर 58 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि वालों के नौकरी और व्यापार पर अपार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को इसका लाभ मिलेगा। 

Surya Gochar: ग्रहण के बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन

2 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में आपकी आय और लाभ में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
  • नौकरी-व्यापार में आपको कुछ अच्छा और अप्रत्याशित लाभ के परिणाम मिल सकता है।
  • लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का नवम भाव में मार्गी होंगे, जिससे इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। 
  • इस दौरान आपको मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
  • करियर के क्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सपने पूरे हो सकते हैं।
  • व्यापार में अटकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना कई मायनों में खास रहने वाला होगा। 
  • आपकी राशि से पंचम भाव में गुरु मार्गी होंगे जिससे जीवन में आपको सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 
  • आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नई नौकरी के लिए कई तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।
  • व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब होगी। इसके अलावा आपको धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें