फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण हुआ शुरू, जानें किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन

Tue, 17 Feb 2026 03:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत देगा। आइए जानते हैं किस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा और किसकी टेंशन बढ़ा सकता है 

 
विज्ञापन
1 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका असर व्यक्ति, तीज-त्योहार और विश्व स्तर पर देखा जाता है। साल 2026 में यह ग्रहण 17 फरवरी को मंगलवार के दिन लग रहा है। यह फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि होगी। सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा। हालांकि फिर भी ग्रहों की स्थिति के कारण इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए साल के पहले सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है।
  • निवेश करने से बचना होगा।
  • परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें। 

4 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी।
  • अचानक यात्रा या स्वास्थ्य पर धन खर्च होने के योग हैं। 
  • नई योजनाएं भविष्य में लाभ दे सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। 
  • संतान या परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
  • कोई काम अगर अटका था, तो वह बन सकता है।
  • सभी कार्यों से मानसिक संतोष मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
  • किसी भी नए काम को करने से विशेष सावधानी रखनी होगी।
  • साझेदारी में विवाद हो सकता है। 
  • किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
विज्ञापन

7 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में लाभ के संकेत हैं।
  • आपको नया घर, मकान, वाहन या कोई वस्तु विशेष की प्राप्ति होगी।
  • नौकरी में उन्नति और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। 

8 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए समय प्रभावशाली रहेगा। 
  • आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। 
  • समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलेंगे।
  • प्रेम संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

9 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। 
  • पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। 
  • धन लाभ के अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • कोई खास मिलने भी आ सकता है।

10 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों को लाभ के योग बन रहे हैं। 
  • करियर में सफलता और व्यापार में विस्तार संभव है। 
  • यात्रा से लाभ मिल सकता है।
  • आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

11 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत हैं। 
  • लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
  • वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

12 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि में ही यह ग्रहण लग रहा है, इसलिए इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। 
  • मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  • निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। 
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
  • पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभदायक रहेगा। 
  • अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
  • परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में मुश्किलें आ सकती हैं। 

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा समय और इसका प्रभाव



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें