फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Mangal Yuti: गुरु-मंगल का दुर्लभ संयोग, कन्या और तुला समेत इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Thu, 13 Aug 2026 01:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

पंचांग गणना के अनुसार, 18 सितंबर को कर्क राशि में गुरु-मंगल की युति बनने वाली है, जिससे कुछ राशियों को करियर-कारोबार में तरक्की के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
गुरु मंगल युति - फोटो : अमर उजाला
18 सितंबर 2026 को कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति और मंगल ग्रह का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, भाग्य और विवाह का कारक माना जाता है, वहीं मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, नेतृत्व और रक्त का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से कई राशियों के करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकता है। 18 सितंबर को मंगल-गुरु की युति से विशेष रूप से चार राशि वालों को नए अवसर और भाग्य का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
मंगल-गुरु युति से कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि में मंगल-गुरु की युति बनने से आपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है और प्रमोशन के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार में उनको नए तरह के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रह सकती है। अधूरे कार्यों पूरे हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर गुरु-मंगल युति का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए गुरु-मंगल की युति से आय के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। अतिरिक्त लाभ अर्जित करने के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव के इच्छुक हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। निवेश संबंधी योजनाओं का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर गुरु-मंगल युति का प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए गुरु-मंगल की युति आपके लिए कई तरह के उपलब्धियों को हासिल करने वाला सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठ में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में आपको एक साथ कई तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। कोई नई डील इस दौरान हासिल हो सकती है। आर्थिक मामलों के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। लाभ प्राप्ति के अच्छे योग हैं, जिससे बैंक बैलैंस में इजाफा हो सकता है। 

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों को देंगे विशेष लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर गुरु-मंगल की युति का प्रभाव
मिथुन राशि वालों पर गुरु-मंगल की युति का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आय में वृद्धि के अच्छे योग और नए-नए स्त्रोत मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापार में नई तरह की जिम्मेदरी या साझेदारी हो सकती है। आने वाले दिनों में प्रतियोगी छात्रों के लिए सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।  

Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय और भारत पर प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें