Lunar Eclipse 2026 Timing Sutak India: अगस्त 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। इस महीने सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। 12 अगस्त को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, जबकि इसके कुछ ही दिनों बाद 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का समय, दृश्यता और इससे जुड़ी जरूरी बातें।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण 2026?
साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त की सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। यह खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा, जिस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।