फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Ka Rashi Parivartan 2021: आज सबसे बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन, गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा फायदा

Sat, 20 Nov 2021 08:46 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर की यात्रा समाप्त करके आज अर्थात 20 नवंबर की मध्य रात्रि 11बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक असर कारक रहता है। ये शिक्षा के क्षेत्र, ज्ञान-विज्ञान, शोधपरक कार्य, प्रवचनकर्ता, धर्म तथा अध्यात्म से जुड़े क्षेत्र, बैंकिंग सेक्टर, लेखन, प्रकाशन तथा संपादन के कार्यमें अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे, दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलोंमें प्रगाढ़ता आएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भावमें गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव मान सम्मान तथा पद की वृद्धि कराएगा। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो भी सफलता चाहें जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियोंमें सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारी आपको नीचा दिखाने में सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियमों और शर्तों को गंभीरता से जांच लें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता के योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव सुखद रहेगा। कार्य- व्यापार में तो उन्नति होगी ही शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। पढ़े-लिखे और आपके नजदीक काम करने वाले ही आपके दुश्मन बनेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि के योग। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों से चली आ रही कार्य बाधा दूर होगी। सरकारी विभागों में भी प्रतिक्षित कार्यो का निपटारा होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सरकारी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग।

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी, लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। भाइयों से मतभेद गहरा सकता है किंतु इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। कार्य-व्यापार का विस्तार होगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवारमें आपसी सामंजस्य बनाए रखें। अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव सुखद परिणाम दायक रहेगा। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशिसे बारहवें में हानि भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता तो रहेगी किंतु मांगलिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्तिके योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। झगड़े विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें