फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: कुंभ राशि में गुरु के उदय से सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 21 Mar 2022 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति को कर्क राशि में उच्च राशिगत तथा मकर राशि में नीच राशिगत संज्ञक माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
पिछले माह 24 फरवरी को अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति 26 मार्च की सायं 6 बजकर 38 मिनट पर पूर्व में उदय हो रहे हैं। इनके उदय होने से पृथ्वी वासियों को भारी राहत मिलेगी। जिन लोगों की जन्म कुंडलियों में इनका गोचर शुभ भाव में है उनके लिए अच्छा संकेत है किंतु जिनके अशुभभाव में गोचर कर रहे हैं उनके लिए उतना अच्छा फलकारक नहीं रहेंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति को कर्क राशि में उच्च राशिगत तथा मकर राशि में नीच राशिगत संज्ञक माना गया है। इनके उदय होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Aries horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में उदय हुए बृहस्पति आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है,आय के साधन तो बढ़ेंगे ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में उदय हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। इस अवधि के मध्य यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए व्यापार का शुभारंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर है शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

4 of 13
gemini rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति का प्रभाव आपको धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बढ़ाएगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर गोचर करते हुए उदय बृहस्पति काफी उतार चढ़ाव ला सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। यद्यपि अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे फिर भी षड्यंत्रकारी लोगों से सावधान रहना ही पड़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अचल संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। गुप्त शत्रुओं की अधिकता तो रहेगी ही,कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में भी निर्णय कष्ट कारक हो सकता है। विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकते हैं सावधान रहें। कोई भी कार्य योजना जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।

8 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होंगे,विशेष करके विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो ये वरदान की तरह हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
 

9 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
बृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति काफी मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु,जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 

10 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति आप में उत्साह की वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।

11 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति का शुभ प्रभाव हर तरह से आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विलासितापूर्ण महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्तिका योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

12 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति का फल काफी मिलाजुला रहेगा। काफी दिनों का रुका हुआ कार्य बनेगा। सरकारी टेंडर में आवेदन करना चाह रहे हों उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए उदय बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। पारिवारिक कलह के भी योग। कोई बड़ा खर्च आपके लिए आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें