फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar: आज मिथुन राशि में किया गुरु ग्रह ने प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Wed, 14 May 2025 12:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Ka Mithnu Rashi Me Pravesh: गुरु का मिथुन राशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आएगा, तो कुछ के लिए यह समय सतर्कता का संकेत देगा। जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और कौन रखें सावधानी।
विज्ञापन
1 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : adobe
Guru Gochar: ग्रहों के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति का गोचर इस बार बेहद खास माना जा रहा है। बृहस्पति ग्रह हर 12 साल में एक बार किसी राशि में दोबारा प्रवेश करते हैं। शिक्षा, संतान, भाग्य और ज्ञान के कारक ग्रह गुरु जब किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर महसूस किया जाता है। आज  गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और खास बात यह है कि इस गोचर में गुरु अतिचारी अवस्था में होंगे, यानी उनकी चाल सामान्य से अधिक तेज हो जाएगी। यही नहीं, 9 जून 2025 को गुरु अस्त अवस्था में भी आ जाएंगे।
Budh Gochar in June: जून में बुध ग्रह करेंगे चन्द्र की राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
गुरु का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। किसी के लिए यह समय भाग्य का द्वार खोल सकता है, तो किसी को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। मिथुन में गुरु का प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन्हें इसके नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए विशेष उपाय करने होंगे। 
Zodiac Signs: ज्येष्ठ माह में बन रहे खास ज्योतिषीय योग, इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत
विज्ञापन

2 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए थोड़ा सावधानी भरा समय लेकर आ सकता है। खासकर स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा – पुरानी बीमारियाँ फिर से उभर सकती हैं या थकावट और तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है; अगर आपने किसी को उधार दिया है तो वह धन फंस सकता है। इस दौरान बिना सोचे समझे निवेश या बड़ा फैसला लेने से बचें। कोई भी नया काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।
विज्ञापन

3 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए यह गोचर सुखद रहेगा। खासकर प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी, तो अब उसमें सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। दोस्तों का साथ और समर्थन इस दौरान आपके लिए मददगार साबित होगा। मानसिक रूप से भी आप खुद को हल्का और संतुलित महसूस करेंगे।

4 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जो कई मायनों में आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। शिक्षा, करियर, संतान और विवाह से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। छात्र वर्ग के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा। गुरु का प्रभाव आपको आत्मविश्वास और स्पष्टता प्रदान करेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह समय काफी फलदायी रह सकता है। लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ सकते हैं। धन लाभ के योग हैं और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों को नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। इस समय आप कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में सफलता देगा।
विज्ञापन

6 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस समय थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, खासकर निजी जीवन में। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है और संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां या दूरियां आ सकती हैं। साथ ही आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक रूप से स्थिर रहने के लिए ध्यान और संयम जरूरी होगा। बिना वजह की टकराव से बचें और संवाद को साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन

7 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह गोचर आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाही उपलब्धियां मिल सकती हैं। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आएगा। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो अब उसका समाधान मिलने की संभावना है। यह समय जीवन में स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा।

8 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
गुरु के गोचर से विवाह या रिश्तों से जुड़ी परेशानियां अब कम हो सकती हैं। जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। विदेश यात्रा या विदेशी स्रोतों से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों के लिए यह समय पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है। कुल मिलाकर गुरु का गोचर आपके लिए अवसरों से भरा होगा, बस आपको उनका सही उपयोग करना होगा।

9 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस गोचर के दौरान थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। पहले की गई गलतियां अब सामने आ सकती हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में छवि प्रभावित हो सकती है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। नए निवेश या व्यापार की शुरुआत से फिलहाल बचें। यह समय आत्ममंथन का है।  अपनी रणनीति को पुनः जांचें और सुधारें।

10 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी ही राशि के स्वामी गुरु जब मिथुन में गोचर करेंगे, तो आपको व्यापार और नौकरी दोनों में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर और कार्यस्थल में तालमेल बिठाना कठिन हो सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। ऐसे समय में किसी अनुभवी या गुरु तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना लाभदायक रहेगा। संयम और समझदारी से काम लेना इस समय आपके लिए जरूरी होगा।

11 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
गुरु का यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ संकेत दे रहा है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। विवाहित जीवन में सुख-संतुलन रहेगा। यह समय कुछ नई शुरुआत की प्रेरणा देगा ।  आप कोई नया प्रोजेक्ट या योजना शुरू कर सकते हैं। आपकी मेहनत और दूरदर्शिता अब रंग लाएगी।

12 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
इस समय कुछ पुराने कानूनी या पारिवारिक मसले फिर से सिर उठा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयमित बातचीत जरूरी है। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। आपकी स्वतंत्र सोच और मनमौजी स्वभाव कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

13 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय खर्चों में वृद्धि और मानसिक चिंता ला सकता है। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। संतान से जुड़ी कोई नई योजना बन सकती है  जैसे किसी नए कोर्स में दाखिला या करियर से जुड़ा निर्णय। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का खास ध्यान दें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें