फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशि के जातक रहें सतर्क

Sun, 16 Apr 2023 03:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल से मेष राशि में गुरु-चांडाल योग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति एक ऐसे ग्रह हैं जो कि बेहद शुभ माने गए हैं। इनका गोचर सभी मनुष्यों के साथ साथ इस पृथ्वी पर भी पड़ता है। देवगुरु 13 माह के बाद राशि परिवर्तन करते हैं इसलिए उनका गोचर कई मायनों में महत्वपूर्ण हो जाता है। गुरु को संतान, विवाह, धन और ज्ञान का कारक माना गया है इसलिए गुरु के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अगर कुंडली में गुरु अच्छा है और बलवान है तो जीवन में आनंद ही आनंद हो जाता है। देवगुरु 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं जिससे 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। दरअसल गुरु का गोचर अब आपके व्यय भाव यानि द्वादश भाव में होगा। इस भाव में गोचर से आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है और आपको यात्राओं के दौरान थकान होगी। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। लीवर, रक्त विकार जैसी समस्या से बचकर रहें। इस दौरान किसी के साथ भी कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर अष्टम भाव से होगा जोकि आकस्मिक घटना का सूचक है। इस भाव में गुरु के गोचर से आपको धन से जुड़ी समस्या आ सकती है। इस समय आपके वैवाहिक जीवन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। इस समय आपको पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा और आपकी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके अनुकूल नहीं होंगे जिससे आपका मन खिन्न हो सकता है। इस समय विदेश जाने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर निर्णय लें। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर छठे भाव से होगा जिसे संघर्ष का भाव कहा जाता है। इस भाव में गुरु अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है। इस समय आपको लीवर या किडनी से जुडी कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। नौकरी में बदलाव आपके अनुकूल नहीं होगा। इस समय परिवार को लेकर आपका मन परेशान रहने वाला है क्योंकि पारिवारिक कलह से आप परेशान हो जाएंगे। इस समय अगर आप खुद का काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसे अक्टूबर के बाद करें क्योंकि उस समय तक स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें