फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: गुरु की दोहरी चाल से जुलाई में बदलेगी इन 3 राशियों की तकदीर

Sun, 15 Jun 2025 06:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Gochar Effects Rashifal: अगले महीने जुलाई में गुरु ग्रह एक ही नक्षत्र के भीतर दो बार पद परिवर्तन करेंगे। इस खगोलीय बदलाव से कुछ राशियों के रुके हुए काम बनने लगेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
guru gochar effects rashifal - फोटो : adobe stock
Guru Nakshatra Gochar: गुरु ग्रह, जिसे बृहस्पति या देवगुरु कहा जाता है, ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, धर्म, वैवाहिक सुख, संतान और समृद्धि का कारक माना जाता है। जब यह ग्रह कुंडली में मजबूत होता है, तो व्यक्ति को जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में लगातार सफलता की ओर बढ़ते हैं और भाग्य उनका भरपूर साथ देता है। गुरु की कृपा से शिक्षा, धन, और वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहता है।
Guru Nakshatra Gochar: गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश और अतिचारी गोचर दुनिया में मचाएगा कोहराम
हालांकि, यदि कुंडली में गुरु कमजोर हो तो जीवन में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सही उपायों से इसे मजबूत किया जा सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2025 में गुरु ग्रह दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेगा। इस दौरान गुरु एक ही नक्षत्र में रहते हुए एक पद से दूसरे पद में प्रवेश करेगा। इस खगोलीय बदलाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा और उनके अटके काम बनने लगेंगे।
Weekly Horoscope (16 to 22 June): सिंह समेत इन 2 राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 5
13 जुलाई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर होगा - फोटो : adobe
गुरु गोचर का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2025 में गुरु ग्रह दो बार नक्षत्र के भीतर पद परिवर्तन करेंगे। पहली बार यह गोचर 13 जुलाई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर होगा, जब गुरु आर्द्रा नक्षत्र के दूसरे पद से निकलकर तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दूसरी चाल 28 जुलाई को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर होगी, जब गुरु आर्द्रा नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करेंगे।
गौरतलब है कि आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि में आता है, जिसके स्वामी राहु हैं। इस नक्षत्र के कुल चार पद होते हैं और हर पद का अपना विशिष्ट प्रभाव और महत्व होता है। गुरु के इन पद परिवर्तनों का असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आय के नए अवसर भी बन सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
जुलाई का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। गुरु ग्रह की कृपा से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी। इस दौरान आय के नए अवसर भी बन सकते हैं। विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में राहत मिलेगी और आपसी समझ बेहतर होगी। वहीं युवा वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी संवाद शैली प्रभावशाली बनेगी।

4 of 5
आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आय में वृद्धि के योग हैं। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए गुरु की दोहरी चाल लाभकारी सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। इस अवधि में घर-परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आय में वृद्धि के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यापारियों को संपत्ति संबंधित लाभ मिल सकता है - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि गुरु की स्वाभाविक प्रिय राशि मानी जाती है और इस बार भी गुरु गोचर इनके लिए शुभ फलदायी रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और लंबे समय से चली आ रही निजी समस्याएं दूर होंगी। व्यापारियों को संपत्ति संबंधित लाभ मिल सकता है, साथ ही पुराने निवेश से आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा, जिससे ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें