Guru Gochar 2027: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। जन्म कुंडली में गुरु की अनुकूल स्थिति व्यक्ति को जीवन में उन्नति और खुशहाली दिलाने में सहायक मानी जाती है। वहीं, गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। साल 2027 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि बदलेंगे। वर्ष की शुरुआत में 25 जनवरी को उनका गोचर कर्क राशि में होगा। इसके बाद जून में वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और नवंबर में कन्या राशि में पहुंचेंगे। गुरु के इन गोचरों से किन राशियों के लिए तरक्की और लाभ के अवसर बन सकते हैं, आइए जानते हैं।