फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 2 जून को करेंगे उच्च राशि में गोचर, जानिए मेष से मीन राशियों तक प्रभाव

Mon, 06 Apr 2026 01:02 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Gochar 2026:  धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति 02 जून को अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
गुरु का कर्क राशि में होगा राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2026:  जल्द ही सबसे बड़े और शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 2 जून 2026 को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं, जो इस राशि में 31 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे, फिर इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है जो किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, लेकिन गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं यानी गुरु की चाल में तेजी है जिसके कारण यह जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु 2 जून 2026 को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं गुरु के उच्च राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
बृहस्पति आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और 2 जून को गुरु का राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के चौथे भाव में होगा। ऐसे में यह मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरी-व्यापार में लाभ के योग हैं साथी ही भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। गुरु चौथे भाव में रहकर अपनी सप्तम द्दष्टि से कर्म के स्थान को प्रभावित करेंगे जिससे नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। 

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। गुरु के कर्क राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा, जिससे आपके साहस में वृद्धि होगी और ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं व्यापार में साझेदारी करने से लाभ होगा और जीवनसाथी संग बेहतर रिश्ता बनेगा। 

Weekly Lucky Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ और नौकरी के मिलेंगे अवसर

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और 2 जून को कर्क राशि में गोचर करने से यह आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन और वाणी में होंगे जिससे आपको खुशी के पल मिलेंगे और वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन और सफलता के योग है। 
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और 2 जून को आपके लग्न भाव में ही विराजमान होंगे जिससे आपके आत्म-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। लेकिन आपकी राशि के लिए गुरु छठे भाव के स्वामी होने के कारण शत्रुओं में इजाफा और कई तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। 02 जून को आपकी राशि के लिए गुरु 12वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं। इसके अलावा करियर में सुरक्षा मिलेगी लेकिन धर्म और आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। गुरु के गोचर करने से आपके लिए 11वें भाव में गोचर करेंगे जिससे आपकी आय में इजाफा और इच्छाओं की पूर्ति होगी क्योंकि कुंडली का  11वां  भाव धन और इच्छाओं की पूर्ति का होता है। 

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आपके छठे और तीसरे भाव के स्वामी हैं। 2 जून का गुरु का कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके दशम में होंगे। तुला राशि के जातकों के लिए गुरु अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसे में आपको अपने जीवन में संघर्षों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको वाद-विवाद से बचना होगा। 

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों बृहस्पति आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं।  गुरु के कर्क राशि में गोचर ये अपने स्वंय के घर यानी नवम भाव में होंगे जिससे भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यो में प्रगति के अवसर मिलेंगे। संतान और शिक्षा से संबंधित लाभ की प्राप्ति होगी। 

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बृहस्पति आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। गुरु के गोचर करने से यह आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होगी। 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशिवालों बृहस्पति ग्रह आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से देवगुरु बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको व्यापार में साझेदारी से फायदा मिलेगा और आय के अवसरों में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होगा। कुंडली का यह भाव रोग, ऋण, शत्रु और संघर्स को होता है। ऐसे में आपको कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। 2 जून को मीन राशि वालों के लिए गुरु पचंम भाव में गोचर करेंगे जिससे आने वाले दिनों में आपको कई तरह की राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें