फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, कुछ को रहना होगा सावधान

Mon, 06 Apr 2026 12:24 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope (06 to 12 April 2026): अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 अप्रैल 2026 - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (06 to 12 April 2026): अप्रैल वर्ष का चौथा महीना होता है और इसके दूसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह ग्रहों के विशेष संयोगों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। कुछ लोगों को अचानक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। करियर और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय प्रगति के संकेत दे रहा है और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना भी बन रही है। आइए जानते हैं कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है और किन राशियों को किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं।

Marriage Yoga in Kundli: कब और कैसे बनते हैं शादी के योग, जानें प्रेम विवाह और ग्रहों का पूरा खेल
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला और भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा और मनोरंजन आदि से जुड़े कार्यों ज्यादा धन खर्च करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय परिवार के साथ मौज-मस्ती, पिकनिक, पार्टी या पर्यटन आदि में बीतेगा। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। किसी प्रिय सदस्य की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन आदि से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी तक के चक्कर लगाने पड़ सकती है। हालांकि आपके द्वारा किया गया प्रयास और भागदौड़ सार्थक साबित होगी। अंततः आप सभी विवाद को सुलझाने में कामयाब होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रह सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे लोगों का प्रवेश हो सकता है। हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल देकर गायत्री मंत्र का कम से कम एक माला जप करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार के जरिए अपने विरोधियों से भी काम निकालने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा हफ्ता सुख, सम्मान और शांति के साथ बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से चीजें आपके पक्ष में बनी रहेंगी। सीनियर और जूनियर दोनों आपको सहयोग और समर्थन देंगे। सप्ताह के मध्य में आपके दायित्वों में वृद्धि हो सकती है। सीनियर आपके कंधों पर कोई बड़ी जिम्मेदारी डाल सकते हैं।

कामकाजी महिलाओं कद और पद दोनों की वृद्धि होने पर मन प्रसन्न रहेगा और उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में खासा लाभ होगा। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे थे तो उसमें आ रही बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। उनके भीतर इस सप्ताह धन संचय की प्रवृत्ति पनपेगी। युवाओं का मन पढ़ाई-लिखाई से उचटेगा और उनका अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने वाला कहा जाएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। आपको किसी अच्छे संस्थान से बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ऑफर मिल सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में आप अपने इष्ट मित्रों या फिर भाई-बहनों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं संभव हैं। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। सप्ताह के मध्य में छात्र वर्ग को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कारोबार में आय तो होगी, लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी।

इस सप्ताह आप कहीं बड़ी पूंजी निवेश कर सकते हैं। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे. मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
 
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए किया परिश्रम और प्रयास रंग लाएगा। नौकरीपेशा वर्ग को और विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह की शुरुआत में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में भाग्य का साथ मिलने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप किसी नये प्रोजेक्ट से जुड़ने की बाट जोह रहे थे, उसमें आ रही अड़चन स्वतः समाप्त हो जाएगी और वह आपकी झोली में स्वयं ही आ गिरेगा। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपायः प्रतिदिन राम दरबार की पूजा एवं रामायण का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित समाचार से होगी। इस सप्ताह आप अपने परिश्रम और पराक्रम से मनचाही सफलता और धन लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको मनचाहा प्रमोशन या तबादले का शुभ समाचार मिल सकता है। उच्चाधिकारियों एवं अधीनस्थों के सहयोग से आपका प्रदर्शन और भी ज्यादा बेहतर होता नजर आएगा।

छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको इस सप्ताह काम के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह सप्ताह कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए शादी के अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। ऐसे में आपको इस सप्ताह अपने काम बहुत सोच-समझकर करने होंगे। ध्यान रहे कि आपकी थोड़ी सी चूक या आवेश में आकर लिया गया कोई भी निर्णय आपके बने बनाए काम को भी बिगाड़ सकता है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हों या फिर परिवार से जुड़ी कोई समस्या, उसे सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का रास्ता अपनाना बेहतर रहेगा।

इस सप्ताह अपने से बड़ों की सलाह और स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा को इग्नोर करने की गलती बिल्कुल न करें। कार्यक्षेत्र हो या घर-परिवार किसी भी मुद्दे को धैर्य, विवेक और शांति से सुलझाना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने धन और ऊर्जा दोनों का प्रबंधन शुरू से करके चलना बेहतर रहेगा क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थकान भरा और खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान आमदनी से ज्यादा खर्च होने पर आप झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आई

उपायः प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से अनुकूल कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पूरे मनोयोग से परिश्रम और प्रयास करते नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए धन के प्रबंधन में जुटे थे तो इस सप्ताह कहीं न कहीं से उसकी व्यवस्था हो जाएगी। आप इसके लिए किसी के साथ पार्टनरशिप में भी काम कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

इस सप्ताह आपके कद, पद एवं दायित्वों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह को कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले बातचीत से सुलझ जाने पर आप सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। बीते सप्ताह से यदि कोई बड़ी समस्या चली आ रही थी तो इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और विवेक से उसका समाधान निकालने में कामयाब हो जाएंगे। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह आत्मीय लोगों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। लोगों से सहयोग और चीजों के मनमुताबिक होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने आलस्य और काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति पर काबू पाते हुए अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र हो या फिर राजनीति का क्षेत्र आपके नेतृत्व के गुणों में वृद्धि होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी स्वयं समझौते की पहल कर सकते हैं। सेहत और संबंध दोनों ही दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सप्ताह पिता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु 
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम बेहद सावधानी के साथ करने होंगे। थोड़ी सी लापरवाही या फिर अतिआत्मविश्वास आपके नुकसान का कारण बन सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर कारोबार से जुड़ी कुछ एक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सुख और सहयोग नहीं मिल पाएगा। साथ ही खराब सेहत आपके शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का कारण बन सकता। सकता है। इस सप्ताह आप हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं।

धनु राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी और लापरवाही न करें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि सेहत के उतार-चढ़ाव के साथ चोट आदि लगने की आशंका भी बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और कागजी काम समय पर निबटाएं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बैठाने का प्रयास करना उचित रहेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए उतावलेपन से बचें तथा लव पार्टनर की फीलिंग्स की इज्जत करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी और आपकी आय में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा मित्रों की मदद से लाभ की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। विदेश में जाकर उच्च शिक्षा का सपना साकार होगा। इस राह में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी।

नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्या ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपकी प्रोत्रति संभव है। आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। पूर्व में किसी योजना में किया निवेश लाभ प्राप्ति का जरिया बनेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध अथवा वैवाहिक जीवन में कोई विवाद चल रहा था तो इस सप्ताह उसके सुलझाने के योग बन रहे हैं। मकर राशि के जातकों पर मां का आशीर्वाद और स्नेह बरसेगा। 

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। इस सप्ताह आप जिस भी दिशा में परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में अपना काम बनता नजर आएगा। लोग आपकी दूरदर्शिता और फैसलों की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की पार्टी और समाज में पकड़ बढ़ेगी। इस सप्ताह उन्हें बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वारा खोलने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको नई चीजों को सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की प्रशंसा अथवा पुरस्कार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कारोबार को विस्तार देने की दिशा में काम करेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल प्रतीत हो रहा है। आपको कारोबार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होंगी। करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में मित्रों एवं रिश्तेदारों से सहयोग की प्राप्ति होगी। सरकारी निर्णयों से लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा शमी पत्र या बेलपत्र चढ़ाकर करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं और चिंताओं से निजात दिलाने वाला कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर से अपेक्षित सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। जिसके कारण आप अपनी कार्यक्षमता सही तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। मीन राशि के जातकों पर पूरे सप्ताह भाग्य मेहरबान रहेगा, जिसके कारण अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर इस राशि के जातकों का उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। तमाम चीजों को लेकर आपके भीतर सकारात्मक सोच बनेगी तथा निराशा दूर होगी।

सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कहीं से अच्छे ऑफर आ सकते हैं। बाजार में फंसे धन के निकल आने पर व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रसन्नता का अनुभव होगा। सप्ताह के अंत तक आप किसी बड़ी कारोबारी डील पर मुहर लगा सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध एवं पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा। परिवार के सदस्यों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपायः प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें