फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन तीन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा और बनेंगे बिगड़े काम

Sat, 03 Oct 2026 04:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अक्तूबर को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के चौथे नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, विस्तार, भाग्य, धर्म और संतान कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है और इनकी कुंडली में स्थिति अच्छी होने पर जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। गुरु इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। उच्च के गुरु हमेशा ही अच्छा फल प्रदान करते हैं। साथ ही देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में विराजमान हैं, जो 8 अक्तूबर को अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में जाने से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद पर जाना बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। आपकी राशि में गुरु का सप्तम भाव  में गोचर जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान लंबे समय से विवाह में चली आ रही अड़चनें खत्म होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में अच्छा मान-सम्मान और लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा भाग्य, 17 अक्तूबर से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में जाना कई मामलों में खास हो सकता है। यह आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं, जिससे आपके साहस, ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तरीफ होगी। जिन लोगों की नौकरी-व्यापार में कोई दिक्कतें चल रही थी उसमें आपको राहत आने वाले दिनों में मिल सकती है। पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा। 

मेहनती राशियां: इन 5 राशियों के जातक होते हैं मेहनती और कर्मठ, लक्ष्य पाने के लिए नहीं मानते हार

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में गोचर बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला होगा सकता है। आपको कई क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद पल बीतेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। किसी तरह के कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। 

शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा भाग्य, 17 अक्तूबर से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें