फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर, जानिए किन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

Sat, 04 Jul 2026 04:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्ञान और मान-सम्मान के कारक गुरु जल्द ही पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति आने वाले दिनों में काफी बेहतर रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे। - फोटो : amar ujala
जुलाई का महीना ज्योतिषीय घटनाक्रमों से भरा हुआ है। पंचांग के अनुसार 19 जुलाई को गुरु पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये 3 अगस्त तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रहों में एक माना जाता है। गुरु भाग्य, धन, धर्म, विस्तार, विवाह और ज्ञान के कारक ग्रह हैं, जो अभी इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं। आपको बता दें कि गुरु जहां एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं वहीं ये एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। गुरु अभी कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में हैं। 19 अगस्त तक गुरु पुष्य नक्षत्र के चारों पदों में प्रवेश करेंगे जिसके कारण सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर इसका असर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में एक शुभ नक्षत्र माना जाता है। यह पुष्य नक्षत्र सुख, समृद्धि और वृद्धि का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं गुरु के पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में जाना आपको जीवन में सफलता और प्रसिद्धि दिलाएगा। करियर-कारोबार में प्रगति के अवसरों में वृद्धि दिलाएगा। इस दौरान आर्थिक लाभ के साथ-साथ  पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलवाएगा। जो लोग किसी कानूनी मामलों में पिछले कई महीनों से फंसे हुए हैं उनको इससे छुटकारा मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में जाना आपके करियर और आय में वृद्दि दिलाएगा। इस दौरान आने वाले समय में आपको आय के नए-नए अवसरों में वृद्धि होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान प्रेम में साथी की तरफ से भरपूर प्यार और साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद मकर राशि वालों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। यह गोचर आपके लिए आर्थिक मौकों वृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से जुड़े हुए हैं उनको लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और सामाजिक मेल जोल बढ़ेगा। करियर में इस दौरान कई तरह के मौके मिलेंगे। 

Shukra-Ketu Yuti: शुक्र और केतु का साथ इन 3 राशियों का पलटेगा भाग्य, कल से एक महीने तक मिलेंगे शुभ परिणाम

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें