फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 5 July: तुला और धनु राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Sat, 04 Jul 2026 03:32 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope 5 July 2026: जानें आज आपकी राशि के अनुसार प्रेम जीवन, रिश्तों और कपल्स के लिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल - फोटो : AI
Love Rashifal 5 July 2026 : 5 जुलाई का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों के रिश्तों में प्यार, रोमांस और नई खुशियों की दस्तक होगी, वहीं कुछ जातकों को अपने संबंधों में धैर्य, समझदारी और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ बिताए गए पुराने हसीन पलों को याद करके आप दोनों भावुक हो सकते हैं। शाम के समय अकेले में कुछ खास पल बिताने के लिए आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल जातक अपने ऑफिस में किसी से दिल लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस का एक नया रंग जुड़ सकता है। पार्टनर आपके मन में मौजूद आकर्षण को बढ़ाने के लिए कोई रोमांटिक फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातक परिवार की पसंद से शादी करने के लिए सहमत हो सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे पूरे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपनी प्रेम जिंदगी का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल जातक अपने क्रश को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने को तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में थोड़ी उदासी रह सकती है। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी। पुराने रिश्तों को लेकर मन में कई विचार आ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
रिश्तों को समय देना जरूरी है, उन्हें नजरअंदाज न करें। साथी के साथ बातचीत में पारदर्शिता बनाए रखना बेहतर रहेगा। सिंगल लोगों के लिए नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज साथी को आपकी समझ और सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। उनके मन की बात सुनना और भावनाओं को समझना रिश्ते को मजबूत बनाएगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए नई शुरुआत के संकेत हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते और मजबूत होंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल जातक अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी। पार्टनर आपको खुश करने के लिए कुछ खास योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल में नई भावनाएं जगा सकती है। सिंगल लोगों को मनपसंद साथी मिलने के योग बन रहे हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। सिंगल लोग धीरे-धीरे किसी खास इंसान के करीब आते नजर आएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपको अपनी लव लाइफ में रोमांस बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। पार्टनर कोई खास सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं। सिंगल लोग फिलहाल ऑनलाइन समय बिताकर मन बहला सकते हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
आज पार्टनर अपने प्यार का एहसास कराएंगे और आपकी अहमियत बताएंगे। साथ के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग किसी पुराने क्रश की ओर फिर आकर्षित हो सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें