फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों पर हो सकती है धन की बरसात

Sun, 23 Feb 2025 12:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Rashi Parivartan 2025: बृहस्पति 14 मई 2025 को सुबह 2:30 बजे बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, और 18 अक्तूबर 2025 तक वहीं रहेंगे। इस वर्ष गुरु अतिचारी होकर दो बार राशि परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
guru gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। गुरु को शुभ, अच्छा फल देने वाला और एक सौम्य ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति को दो राशियों धनु और मीन राशि का स्वामित्व मिला हुआ है। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं। जातक के जीवन में गुरु ग्रह का प्रभाव उनके विवाह, शिक्षा, संतान, धन, धर्म और करियर का कारक माना जाता है। 
नवग्रहों में बृहस्पति का एक महत्वपूर्ण स्थान है, और गुरु का गोचर विशेष महत्व रखता है। गुरु भाग्य, सुख, संतान और शिक्षा के कारक माने जाते हैं। बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति को अनेक सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान में गुरु वृषभ राशि में स्थित हैं। बृहस्पति 14 मई 2025 को सुबह 2:30 बजे बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, और 18 अक्टूबर 2025 तक वहीं रहेंगे। इस वर्ष गुरु अतिचारी होकर दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। 

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय, इन ग्रहदोषों से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

2 of 5
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
गुरु गोचर का लाभ मेष राशि के जातकों को मिल सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना प्रबल है और भाग्य का साथ मिलेगा। आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन की भी संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
बृहस्पति मिथुन राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है और शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। 

4 of 5
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
गुरु का मिथुन राशि में गोचर होने से तुला राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की भरमार रहेगी। लंबे समय की मेहनत के परिणाम स्वरूप आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन वृद्धि के योग भी हैं। तुला राशि के जातकों की आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के पंचम भाव में गुरु का गोचर होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी, और वेतन के साथ पद में भी वृद्धि हो सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें